Sunday, February 2, 2025

KULJAM SWAROOP SAHIB... SHRI RAAS ... PARAKARAN 23 ( CH1 TO 8 ) PARNAMJI

     SHRI RAJ SHAYAMAJI SADA SAHAAY


                 श्री राज श्यामाजी सदा सहाय 



 

                                                                 



                                                               श्री रास 

                           राग : सिंधुडो 


                           SHRI RAAS

                     RAAG : SINDUDO 

1. ओरो आव वाला आपण घुमडले घूमिए , वाणी विविध पेरे गांउ | 

   अनेक रंगे रस उपजावीने , मारा वालैया तुंने वालेरी थाउं || 


    इन्द्रावती कहती है , हे प्रियतम ! आप मेरे पास आइए | हम मिलकर फिरकी ( घूमकर खेली जाने वाली रामत ) का खेल खेलें | खेलते हुए मैं अलग - अलग प्रकार के गीत गाऊँगी | हे प्रियतम ! मैं प्रेम रस और आनन्द को जागृत कर आप की प्रिय अंगना बन जाऊँ | 


   Indravati says , O beloved ! Come near me . Let's play the game of spin together ( one of game of love played by going round ) . I will sing different types of songs while playing game . O beloved ! I by awakening love and joy should become your lovable handsome woman . 



2. घोघरे घाटडे स्वर बोलाविए , बीजा अनेक स्वर छे रसाल | 

     झीण झीणा झीणा झीण झीणेरडा , मीठा मधुर वली रसाल || 


       कण्ठ से तीव्र स्वर निकालें | अन्य भी अनेक ( मध्यम और मन्द ) रसमय स्वर हैं | ये स्वर बहुत ही सूक्ष्म , सुरीले , अत्यन्त बारीक और मधुर लय से परिपूर्ण हैं | 


      Intense tones came out of throat . There are also many other delightful tone too ( medium and slow ) . These tones are filled with very micro , tuneful , extreme fine and sweet rhythm . 



3. घुमडलो घुमवानो रे वालैया , मुने छे अति घणो कोड | 

     साम सामा आपण थैने घूमिए , मारा वालैया आपण बांधीने होड || 


    हे प्रियतम ! आप के साथ फिरकी की रामत खेलने की तीव्र इच्छा मेरे मन में दीर्घ काल से है | इसलिए हम दोनों आमने - सामने आकर होड़ लगाएँ | देखे इस खेल में कौन विजयी होता है | 


     O beloved ! I have had intense desire to play the game of love of spin with you for a long time . Therefore let us both come face to face and compete . Let's see who wins this game . 



4. ए रामत अमे रबदीने रमसुं , साथ सकल तमे रहे जो जोई | 

    हुं हारूं तो मों पर हंसजो , मारो वालाजी हारे तो हंसजो मा कोई || 


    यह रामत हम शर्त लगाकर खेल रही हैं | इसलिए हे सखियों ! तुम सब इसे देखो | यदि मैं हार जाऊँ तो तुम सब मुझ पर हसँना | किन्तु यदि प्रियतम हार जाएँ तो कोई भी उनका उपहास मत करना | 


     We are playing this game of love with a bet .Therefore O friends! You all see this . If I am defeated then you laugh on me . But if beloved is defeated then you all do not mock . 



5. घूमडलो वालो मोसुं घूमे छे , वचन मीठडां गाय | 

     अंग वस्तर भूषण मीठडां लागे , वचे वचे कंठडे रे वलाय || 


     प्रियतम मेरे साथ फिरकी का खेल खेल रहें हैं | साथ ही साथ मधुर ध्वनि से गीत भी गाते जा रहे हैं | उनके अंग , आभूषण , वस्त्र सुन्दर और मनमोहक दीखते  हैं | इस बीच में वे मेरे गले में बाहें डालकर रामत करते हैं |


    Beloved is playing the game of spin with me . Are also singing songs in melodious sound along with it . His body parts , jewellery , clothes look beautiful and attractive . In the meanwhile he plays the game of love by putting his arms around my neck . 



6. पीउ हारया हारया कहे स्वरमां , हांसी हरषे उपजावे | 

    हुं जीती जीती कहे घोघरे , साथ सहुने हंसावे || 


     रामत खेलते - खेलते इन्द्रावती " पीऊ हार गए , पीऊ हार गए " ऐसा निराला स्वर निकाल कर हास्य और हर्ष का वातावरण फैलाती है | दूसरी ओर " मैं जीत गई , मैं जीत गई " ऐसा ऊँचा स्वर निकालकर सब सखियों को हँसाती है | 


      During playing the game of love Indravati by saying " beloved is defeated , beloved is defeated " by unique tone spreads humorous and happiness in atmosphere . On other side by saying " I won , I won " in a loud tone make all friends laugh . 



7. ए रे घूमडले हांसी रे साथने , रहे नहीं केमे झाली | 

     लडथडे पडे भोम आलोटे , हंसी हंसी पेट आवे रे खाली || 

     

      इस फिरकी की  रामत के कारण सखियाँ बेहद हँस रही हैं | उनका हास्य रोकने पर भी नहीं रुकता | हँसते - हँसते कोई झूमने लगती है , कोई पृथ्वी पर गिर पड़ती है तो कोई पृथ्वी पर गिरकर लोटने लगती है | हँस - हँस कर सब सखियों के पेट में बल पड़ जाते हैं | 


        Due to playing the game of spin the friends are laughing a lot . They are not able to stop laughing even if they want to stop it . Some start to sway while laughing , some fell down on earth and some start to roll after falling down . All friends get cramps in stomach while laughing .  



8. ए  रामतडी जोई कहे सखियो , इन्द्रवीए राखी रेख | 

    साथ सहुने वाली घणुं लागी , मारा वालाजीने वली विसेख || 


    इस रामत को देख कर सब सखियाँ कहती हैं , इन्द्रावती जी ! आपने अपने वचन का पालन किया और बाजी जीत ली | इस प्रकार वह समस्त सखियों को भी अत्यन्त प्रिय लगी है एवं प्रियतम को तो वह इससे भी अधिक प्रिय लगी है | 


       Seeing this game all friends say , Indravati ji ! You have kept your promise and won the bet . This way she looks very dear to her friends also and much more dear to her beloved . 



                                              PARNAMJI


      


No comments:

Post a Comment