Friday, February 5, 2021

KULJAM SWAROOP SAHIB...SHRI RAAS...PRAKARAN - 6 (CH- 1 TO 71 ) PARNAMJI

 SHRI RAJ SHAYAMAJI SADA SAHAAY

श्री राज श्यामजी सदा सहाय  


                    

श्री रास 
राग - धन्यासरी 

श्री ठकुराणी जी नो सिणगार 
Ornamentation of Shri Shayama maharani ji
(Thakuraniji)

1. अखंड सरूपनी अस्थिर आकारे , सोभा कहुं घणवे करीने सनेह | 
      जोई जोई वचन आणुं कै ऊंचा , पण ना आवे वाणी मांहें तेह | 
       सोभा सिणगार स्यामाजीनो  निरखुं जी || 


       इन्द्रावती स्वरुप में स्वामीजी कहते हैं कि मैं अस्थिर आकार ( अस्थायी पाँच तत्त्व के शरीर ) द्वारा श्यामाजी महारानी के अखण्ड स्वरुप की शोभा (सुन्दरता ) का प्रेम पूर्वक वर्णन करता हूँ | इसके लिए चुन - चुन कर श्रेष्ठ शब्दों का उपयोग करना चाहता हूँ | तथापि वह दिव्य शोभा शब्दों में वर्णित नहीं होती है | श्यामाजी वह दिव्य शोभा और शृंगार को मैं अन्तर्दृष्टि से देखता हूँ | 


       Swamiji (Prannathji) in form of Indravati says , I in this changeable form ( temporary body made of five elements ) lovingly describe the beauty of seamless form of Shayama maharaniji . I want to choose and use best words . Though that divine beauty cannot be described in words . I see that divine beauty and ornamentation of Shayamaji from insight . 


2. ए शोभा ना आवे वाणी मांहें , पण साथ माटे कहेवाणी | 
     ए लीला साथना रुदेमां रमाडवा , तो में सबदमां आणी || 


      श्यामा जी की इस अलौकिक शोभा का वर्णन शब्दों में नहीं समाता तथापि अपनी अङ्गनाओं के लिए इसका वर्णन करना आवश्यक है | इस लीला और स्वरुप को उनके हृदय में विराजमान करवाने के लिए ही मैंने शब्दों के माध्यम से वर्णन करने का प्रयत्न किया है | 



      The description of supernatural glory (beauty) of Shayamaji does not fit into words , then too it is necessary to describe it for my friends ( souls of eternal home ) . I have tried to describe it through words so that this performance and form can be enthroned in their hearts . 


3. चरण अंगूठा अति भला , पासे कोमल आंगलियो सार | 
     रंग तो अति रलियामणो दिसे , नख हीरातणां झलकार || 


     श्यामाजी महारानी के श्री चरणों का अंगूठा अत्यन्त सुन्दर है , उसके पास कोमल अंगुलियाँ  हैं | अंगूठे और अंगुलियों का रंग अत्यन्त सुन्दर दिखाई देता है | नखों की अनुपम आभा तो हीरों की भाँति चमकती दिखाई देती है | 


       The thumb of Shri Shayamaji is extremely beautiful . Near it are are soft fingers . The colour of thumb and fingers look  very beautiful . The lustre of nails is unique and appears to be shining like diamonds . 


4. हीरा ते पण तेहज भोमना , आ जिभ्या तिहां न पोहोंचाय | 
    आणी जिभ्याए जो न कहुं साथने , तो रुदे प्रकास केम थाय || 


     यह हीरा भी उसी अखण्ड भूमि का है | यह लौकिक वाणी वहाँ तक नहीं पहुँचती | यदि मैं लौकिक जिह्वा से इसका वर्णन न करूँ तो सुन्दरसाथ के हृदय में उसके ज्ञान का प्रकाश किस प्रकार होगा ? 



       This diamond is also of that same seamless land (monolithic role). This worldly speech does not reach there . But if I don't describe it with my worldly chord (speech) than how there will be light of its knowledge in the hearts of the divine souls ? 



5. फणा तो रंग पतंग  छे , कांकसा नसो निरमल निरधार |
     कूकम रंगे पाणी सोभे , चरण तली वली सार || 


     श्यामाजी महारानी के चरण का पञ्जा लाल रंग का है | दो अंगुलियों के बीच का भाग तथा नसें भी अत्यन्त सुन्दर , स्वच्छ और कोमल हैं | पाँव की पहनी (तलवे का किनारा ) मनोहर कुम कुम वर्ण की है तथा चरण तलका भाग (तलवा ) अत्यन्त सुन्दर (श्रेष्ठ ) है | 



      Toe of Shayama maharani's feet is of red colour . The part between two fingers and veins  are also very beautiful , neat (clean ) and soft . The side of sole is of attractive red colour (kumkum colour - powder of turmeric and bit of slaked lime mixed together ) and sole of feet is extremely beautiful (best) .



6. लांक तो दीसे अति लहेकतो , रेखा सोभित अति पाय | 
    टांकण घुंटी ने कांडा कोमल , पींडी ते वरणवी न जाय || 



     चरण के तलवों के अर्धवृत्त भाग अत्यन्त तेजोमय एवं चमकीले है | उनकी रेखाओं की शोभा अनुपम है | एड़ी के ऊपर के भाग में स्थित घुँटी और काँडा अत्यन्त कोमल हैं | पिंडली की शोभा का वर्णन तो हो ही नहीं सकता | 



     The semicircle part of the sole of feet is very brilliant (radiant) and bright (shinning ) . The beauty of their lines is unique . The parts situated over heel , the ankle is very soft .  The beauty of the calf cannot be described . 



7. कुंदन केरा अणवट सोहे , विछुडा करे ठमकार | 
    माणक मोती ने नीला पाना , जुगते अति जडाव || 



       चरण कमल के अंगूठे में सोने के बिछुए शोभायमान हैं | और उनकी झंकार सुनाई देती है | ये बिछुए माणिक , मोती , नीलम और पन्ना से युक्तिपूर्वक सुजड़ित है | 



         The gold toe - ring in the thumb of the feet is stunning (lustrous) and their sound (chime) can be heard . Ruby , Pearl , Sapphire and Emerald are tactfully and beautifully set in the             toe - ring .  



8. कांबी कडलां रणझण बाजे , घुंघरी तणां घमकार | 
     हेमतणां वाला मांहें गठिया , झांझर तणां झमकार || 



     पैरों में काँबी - कड़ोंकी झंकार हो रही है | घुँघरू की घमक सुनाई पड़ती है | यह घुँघरी सोने  के तार को ऐंठकर बनाई हुई है | सोने के तार  में  पिरोए हुए घुँघरू का मधुर स्वर झनक रहा है | 



      There is chime (sweet sound ) from the combine rings of foot . Loud sound from the ankle bells (musical ornament of ankle - ghughroo) can be heard . This musical ornament of ankle is made of twisted gold . Tingling sound can be heard from ankle bells that have been thread in gold wire . 



9. कांबिए नंग आसमानी फूलवेल , जुगते कुंदन जडाव | 
     जडाव लाल नंग नीला पीला , कडले सोभा अति थाय || 



      काँबी - कड़ों में आसमानी  रंग के मणि (नग ) जड़ित हैं और सोने में फूल वेलियों की नक्काशी कर प्रवीणता से कलाकृति की गई है | कड़ों में लाल , नीले - पीले रंग के मणि ( नग ) जड़े हुए हैं | इनकी शोभा अति सुन्दर है | 



      There are sky - blue coloured gems set in the combine ring and flower work in gold is expertly carved . There are red , blue , yellow coloured gems set in the rings . Their beauty is very beautiful . 



10. घूंघरडीनो घाट जुगतनो , कोरे करडा कुंदन | 
       मांहें मोती फरतां दीसे , मध्य जडियां नीला नंग || 



         घुंघरी की गठन भी अत्यन्त युक्तिपूर्ण है | उनके अन्त भाग में सोने के छोटे -छोटे दाने जड़ायमान हैं और चारों ओर मोती डाले हुए है | उनके मध्य में नीला नग जड़ा हुआ है | 



         The formation of the musical ornament of ankle is very tactfully done . At their end - part small granules of gold are static (motionless) and there are pearls all around it . In their middle blue gem has been inset (set) . 



11. झांझरिया एक जुई जुगतनां , कोरे लाल जडाव कांगरी | 
      एक हार बे हीरा तणी , बीजी मध्य दरपण रंग दोरी || 



       झाँझरी भूषण भी अलग ही युक्ति से गढ़े हुए हैं | इनके छोर पर लाल नंग-प्रवाल जड़े हुए हैं | उसमें से एक दुहरे हीरे की माला है और दूसरी माला के बीच दर्पण रंग की डोरी है | 


        Jhaanjar (jewellery worn in foot ) is also carved with a different approach. There is red coral at the end of it . One of them is double diamond garland (string) and in the middle of the second garland (string) there is a mirror coloured cord .   


12. भूषण चरणे सोभंता , अने बोलंतां रसाल | 
       जुजवी  जुगतनां जवेर ज दीसे , करे ते अति झलकार || 

      

     ये आभूषण चरण कमलों में शोभायमान हैं और उनमें - से मधुर ध्वनि झंकृत होती है और भिन्न -भिन्न प्रकार के जवाहरात उनमें दिखाई देते हैं , वे अत्यन्त प्रकाशमान हैं | 


       This ornament is stunning (beautiful) in the feet and melodious sound comes from them and different kinds of jewels can be seen in them , they are very bright . 



13. वस्तर केणी पेरे वरणवुं , एतां साएर अति सरूप | 
       मारा जीवनी खेवना भाजवा , हुं तो कहुं गजा सारूं कूप || 


        श्यामा जी महारानी के अंग  के वस्त्रों का वर्णन मैं किस प्रकार करूँ ? उनके अलौकिक स्वरूप का वर्णन तो सागर के समान अगाध है | मेरे जीव की जिज्ञासा की संतुष्टि के लिए मैं अपनी कूप - मण्डुक सदृश बुद्धि के अनुसार वर्णन करता हूँ | 


       How should I describe the clothes worn by Shayamaji maharani? The description of her supernatural form is as deep as ocean . For the satisfaction of my creatures (soul) curiosity I will describe according to my limited intelligence ( like limited knowledge of frog in the well ) .



14. नीली ते लाहिनो चरणियो , अने मांहें कसबनी भांत | 
       कोरे कोरे कांगरी , इन्द्रावती जुए करी खांत || 


       श्यामा जी के लहंगे का रंग नीला और लाही मिश्रित है , और उसमें सोने की तारों से भाँति - भाँति की चित्रकारी की हुई है | उसकी किनारी वेलबूटों से भरी हुई है | इन्द्रावती बड़ी चाह से उसे देख रही है | 


       The colour of Shayamaji's lehenga (long skirt) is mixed with blue and dark red , and on it there are different kinds of paintings done with gold wires . The border (edge) is full with foliage embroidery. Indravati is looking at it with great desire (longing). 



15. कांगरी केरी जुगत जोइए , द्रढ करीने मन | 
       माणक मोती हीरा कुंदन , नीला ते पाच रतन || 


      लहंगे के किनारे में जो काँगरी लगी है उसकी युक्ति को हम देखते ही रहते है | मन को एकाग्र करके यदि देखें तो माणिक , मोती , हीरे , सोना , नीलम और पाच (हरित मणि ) इन रत्नों का जड़ाव अत्यन्त अनुपम है | 



        We continue to see the skill of lace on the border of the lehenga (long skirt) . If we concentrate our mind and then see ruby , pearl , diamond , gold , sapphire and emerald (andradite) . The binding of these gems is very unique (excellent).


16. भांत तो भली पेरे वरणवुं , मांहें वेल सोनेरी सार | 
       वस्तर समियल वनियल दीसे , नव सुझे कोय तार || 



        इस जड़ाव की कार्यकुशलता का ठीक से वर्णन कर रहा हूँ | उपर्युक्त रत्नों के अन्तराल में सोने की तार की वेलें भरी हुई हैं | इन वस्त्रों की तरह ही वेलों को इस प्रकार गूथा गया है कि उनकी तार के तन्तु (ताने - बाने )दिखाई नहीं पड़ते अर्थात वस्त्रों के साथ मिले हुए हैं | 


          I am describing the efficiency of work done of this binding properly . The gap between the above mentioned gems is filled with design of creepers made with gold wire . Like the clothes , this design has also been woven in such a way that their stringy fibers are not visible i.e. they are mixed in the clothes . 



17. अनेक विधनां फूल ज दीसे , मांहें जवेर तणां झलकार | 
       नाडी तो अति सोभा धरे , जेमां रंग दीसे अग्यार || 



      इस लहँगे में अनेक प्रकार की फूलवेलियाँ दिखाई देती हैं जिसमें भाँति - भाँति के जवाहरात झलक रहे हैं | इसकी डोरी (नाड़ी ) में ग्यारह रंगो की शोभा मिश्रित है इसलिए वह डोरी भी अत्यन्त सुन्दर दिखाई देती है | 


      Many kinds of flower work can be seen on this long skirt (lehenga) in which various kinds of jewels can be seen . The beauty of eleven colours is blended in its lanyard/cord (waistband) therefore cord also looks very beautiful .



18. नीलो पीलो सेत सेंदुरियो , मांहें कसबनी भांत | 
       स्याम गुलालियो अने केसरियो , मांहें जांबु ते रंगनी जात || 


         इस डोरी (नाड़ी ) में नीले , पीले , सफेद और सिन्दूर रंग के बीच - बीच में वेलबूटे हैं | श्याम , गुलाबी तथा केसरिया रंग भी शोभायमान है | बीच - बीच में जामुन रंग की झलक दिखाई देती है | 



        In this lanyard  there is foliage embroidery , in between the blue, yellow , white and vermilion (red) colours . Black , pink and saffron colours are also looking beautiful . In between there is glimpse of purple colour . 


19. जुगत एक वली जुई छे , ऊभी लाखी लिबोईनी दोर | 
       माणकदे द्र्ढ करीने जुए , सोभित बंने कोर || 


       इस डोरी (नाड़े ) में एक और भी युक्ति है | इस के दोनों छोरों पर नीचे से ऊपर तक लाखी और नीबू रंग के धागे गूथे गए हैं | माणकदे (श्री इन्द्रावती) ध्यान मग्न होकर इन दोनों छोरों की शोभा देख रही है | 


       There is one more skill in this lanyard . On its both ends from bottom to the top lacquer (faded red ) and lemon colour threads are woven . In meditation , Manakdae ( Shri Indravati ) is watching the beauty of both these ends . 



20. चीण चरणिए जोईअे , मांहें वेल मोती झलकंत | 
        राती नीली चुंनी कुंदनमां , भली पेरे मांहें भलंत || 



       इस लहंगे के भांत -भांत के चुन्नट देखें तो उनमें मोती से भरे हुए वेल -बूटों की कला झलकती दिखाई देगी | लाल और नीले रंग के नग सोने में इस प्रकार मिश्रित हो गए हैं कि उनकी शोभा अपरिमित दिखाई देती है | 


        If you see the different types of gathers (folds) of this long skirt (lehenga) then foliage art work filled with pearls is visible . Red and blue colour gems are mixed in gold in this way that their beauty seems infinite . 



21. ए ऊपर जे शोभा धरे , कांई तेहनो न लाभे पार | 
       अंग चरणियो प्रगट दीसे , साडी मांहें सिणगार || 



        इसके ऊपर पहनी साड़ी की शोभा का पार नहीं हो सकता | श्री श्यामा जी की पहनी हुई साड़ी निर्मल और पारदर्शक होने के कारण उनके श्री अंग, लहंगा , तथा शृंगार स्पष्ट दिखाई देते है | 



        The beauty of saree worn over it cannot be surpassed . The saree worn by Shri Shayama ji is clean and translucent , therefore her body parts (Shri ang) , long skirt (lehenga) and ornamentation (make- up ) are clearly visible . 



22. छुटक छापा कुंदन केरा , साडी सेन्दुरिए रंग | 
       हीरा माणेक मोती लसणिया , मध्य पांच वाणीनां नंग || 


       सिन्दूरी रंग की साड़ी में अलग - अलग आकृति के सुनहरे बूटे (छाप ) जड़े हुए हैं | हीरा , मानिक , मोती और लसनिया तथा बीच में पाँच प्रकार के नग जड़े हुए हैं | 



        Golden embroidery of different shapes is printed in vermilion (chinese red ) coloured saree . Diamond , ruby , pearl and cat's eyestone and in the centre (middle) five kinds of gems (stones) are studded .



23. सोभा तो घणीए सोहामणी , जो द्र्ढ करी जोइए मन | 
       झीणां वस्तर ने अति उत्तम , कानिए दोरी त्रण || 


        अच्छी तरह से देखें  तो  साड़ी की शोभा अत्यन्त सुन्दर है | वह अत्यन्त महीन और कोमल है | इसके किनारे पर तीन धारियाँ शोभा दे रही हैं | 


          Well , if properly seen ,the beauty of saree is very beautiful . It is very fine and soft . Three stripes are looking beautiful on its edge . 



24. मांहें मोती कोरे कसबी , त्रीजी नीली चुनी सार | 
      अनेक विधनी वेल जो सोभे , छेडे करे झलकार || 


       बीच में मोती तथा किनारी पर कसीदा जड़ा हुआ है | मोती तथा कसीदे के साथ नीले रंग की रत्नकणिकाएँ जड़ायमान हैं | साड़ी में नगों की सजावट से पूर्ण अनेक वेलियाँ शोभायमान हैं तथा दोनों छोर जगमगा रहे हैं | 


          Pearl in the middle and embroidery on border are embellished. Blue coloured gem stones with pearl and embroidery are inert . In the saree with the full decoration of gems many climbers (creepers) are beautiful and both ends are shinning . 



25. सुन्दर लांक सोहामणो , वांसो दीसे साडीमां अंग | 
       वेण तले कंचुकीनी कसो , जुगते सोहे बंध || 


        साड़ी में से पीठ का भाग दिखाई देता है | पीठ का भाग (लाँक ) अत्यन्त कमनीय है | चोटी के नीचे पीठ पर चोली का बन्धन सुन्दरता से बँधा हुआ दिखाई देता है | 



         The back side is visible from the saree . Back part is very pretty. The fastening (strap) of the blouse appears beautifully tied on the back below the braid . 



26. अंगनो रंग निरख्यो न जाय , क्यांहे न माय क्रण  क्रांत |  
       पेट पांसा उर कंठ निरखतां , इन्द्रावती पामे स्वांत || 


         श्री श्यामाजी  के अंगो से कोटि सूर्य के समान कान्ति प्रकट होने के  कारण उनके श्रीअंगो का रंग देखा नहीं जा सकता | उनके पेट - पसलियाँ वक्ष स्थल एवं कण्ठ की शोभा देखकर इन्द्रावती ने अत्यन्त सुख शान्ति का अनुभव किया | 



          The colour of her body parts cannot be seen due to the appearance of luster like unlimited lights of sun from Shri Shayamaji's body . Seeing the beauty of her stomach , chest and gorge (throat , neck ) , Indravati experienced happiness and peace . 


27. अंगनो रंग अजवास धरे , तिहां स्याम चोली सोभावे | 
        सुन्दर सरवे  सिणगार सोहावे , तिहां लहेर भूषण क्रण  आवे | 


        उनके अंगों का वर्ण देदीप्यमान प्रकाश की तरह है | उन्होंने श्याम रंग की कंचुकी धारण की है | उनके सब शृंगार उन्हें अत्यन्त शोभा देते हैं | आभूषण के रत्नों से निकल ने वाली किरणें चारों ओर झिलमिला रही है | 



        The colour of her body parts is like a radiant light . She is wearing a blouse of black colour . All her ornamentation (make-up) adorn her . Rays coming from the jewels of jewellery are shimmering (shinning) on all sides . 


28. कसकसती चोलीने कठण पयोधर , पीला खडपा सोभंत | 
       कस ठामें जे कांगरी , तिहां नीला जवेर झलकंत || 



        कठोर पयोधर पर कसी हुई कंचुकी धारण की है , जिसमें पीले रंग के जोड़ शोभा दे  रहे हैं | कंचुकी के बन्धनों के साथ ही जवाहरात जड़े हुए हैं और उनका नीलम (नीलमणि ) का प्रकाश फैल रहा है | 


         On hard chest , wearing a tight corset (blouse ) in which yellow joints are adorning it . The gems are studded with fastenings of the blouse and their sapphire light is spreading . 


29. भरत भली पेरे सोभित , कांई पचरंग चुनी सार | 
       अनेक विधनां फूल वेल , खसबोय तणां बहेकार || 



        कंचुकी में जो कसीदे का काम हुआ है उसमें पचरंग वेलों की चुन्नट कढ़ी हुई हैं | उनमें भाँत - भाँत के फूल और वेले कढ़ी हुई हैं और उनसे मधुर सुगन्ध आ रही है | 



          The embroidery work which is on the blouse has five colour creepers . Different kinds of flowers and creepers are embroidered on it and sweet fragrance is coming from them . 



30. कंचुकी जडाव छे जुगत जुजवी , ऊपर आभरण भली भांत | 
       सुन्दर सरूप जोई जोइने , मारो जीव थाय निरांत || 



        कंचुकी में भाँति - भाँति के नग युक्तिपूर्वक जड़े हुए हैं | इसके ऊपर भिन्न - भिन्न प्रकार के आभूषण सुन्दर ढंग से पहने हुए हैं | श्यामाजी  इस सुन्दर स्वरूप को देख - देखकर मेरी आत्मा को शाश्वत शान्ति और अखण्ड सुख मिलता है | 


           Different kinds of gems are tactfully studded on the blouse . Various kinds of jewellery (ornaments) are worn over it . Seeing this beautiful form of Shayamaji , my soul gets eternal peace and unending happiness . 


31. कंठ केणी पेरे वरणवुं , मारा जीवने नथी कांई बल | 
        पांच हार तिहां प्रगट दीसे , सोभित दोरे वल || 



        श्यामाजी के  कंठ की सुन्दरता का वर्णन किस प्रकार करूँ ? क्योंकि इसका वर्णन करने की शक्ति मेरे जीव में नहीं है | (तथापि सुन्दर साथ के संतोष के लिए कह रहा हूँ )| उनके गले में पॉंच मालाएँ सुशोभित हैं | उनके कसे हुए डोरे अत्यन्त शोभा देते हैं | 


         How should I describe the beauty of Shayamaji's throat (neck)?  Because my soul does not have the power to describe it . (However I am saying for the satisfaction of my friends (sundersath). Five necklaces (garlands) around her neck are adorned . Their tight laces (threads) are very graceful (beautiful) . 



32. एक हार हीरा तणो , बीजो पांच वरण रतन | 
       त्रीजो हार मोती निरमलनो , कांई चोथो हेम कंचन || 


      श्री श्यामाजी के गले में जो पाँच हार हैं उनमें - से एक हीरे का , दूसरा हार पाँच प्रकार के रत्नों से जड़ित , तीसरा हार निर्मल मोतियों का और चौथा हार शुद्ध सोने का बना है | 



        The five necklaces around Shri Shayamaji's neck are - one is of diamond , second necklace is studded with five different kinds of gems , third one is of pure pearl and fourth necklace is made of pure gold . 


33. हेम तणो हार जुई रे जुगतनो , नव सर नव पाटली | 
       जड़ाव हीरा पाच रतन मोती , मांहें माणक ने नीलवी || 


         सोने के हार की शोभा ही निराली है | वह नौ लड़ियो और नौ पट्टियों से बना हुआ है | उसमें हीरे , पाच , रतन , मोती , माणिक्य और नीलम जड़े हुए हैं | 


         The beauty of gold necklace is unique . It is made of nine chains and nine stripes (bars) . Diamond , panchalogam (made of five metals) , pearl , ruby and sapphire are inlaid (studded) in it . 



34. उतरी त्रण सर सोभंती , कांई दोरो जडित अचंभ | 
      हुं केणी पेरे वरणवुं , मारी जिभ्या आणे अंग || 


      उन हारों में - से तीन लड़ियाँ निकलकर कण्ठ में शोभायमान हैं | उनके सुनहरे डोरे भी अलग प्रकार से गूँथे हुए हैं | उनका वर्णन मैं किस प्रकार करूँ ? मेरी जिह्वा इस नश्वर शरीर की तो है | 



       Out of those necklaces - three chains are stunning in the gorge (throat) . Their golden threads (laces) are also kneaded in different ways . How do I describe them ? My tongue is of this mortal body. 


35. कचुंकीना कांठला ऊपर कोरे , कांई दोरे तेज अपार | 
       सात रंगनां नंग पाधरां , जोत करे झलकार || 



        कंचुकी के ऊपर के किनारे से लगे हुए बन्धन के डोरे चमक रहे हैं | उनमें जड़े हुए सात रंग के नग अति देदीप्यमान होकर झलकार कर रहे हैं | 


         The ties (fastening threads) of the top edge of the blouse are shinning . The seven coloured jewels studded in them are very resplendent (beautiful appearance, bright ). 


36. मांहें मोती माणक हीरा , पानां ने पुखराज | 
        कुंदन मांहें रतन नंग झलके , रमवा सुन्दरी करे साज || 



        उनके बीच माणिक्य , मोती , हीरे , पन्ने और पुखराज के नग सोने में जड़े हुए हैं | इस प्रकार रास उत्सव के लिए श्यामाजी शृंगार कर रही हैं | 



         In between them gems like ruby , pearl  diamond , emerald and topaz are studded in gold . This is how Shayamaji is doing makeup for love of dance festival (raas utsav) . 



37. कांठले माणक ने वली मोती , कुंदन मांहें पांना नंग | 
       चीडतणी चारे  सर सोभे , कोई धात वसेकनां रंग || 


       कण्ठमाला में माणिक्य और मोती के नग लगे हुए हैं और सोने में पन्ना नग जड़ा हुआ हैं | हार में कसी हुई चार लड़ियाँ शोभायमान हैं , उनमें विशिष्ट धातु का रंग झलक रहा है | 


        There are gems like ruby and pearl in the necklace and emerald is studded in gold . Four tight chains (threads) in necklace are stunning and they have distinctive metallic colour . 



38. ए ऊपर वली निरखीने जोइए , तो कंठसरी भली गई अंग | 
      कंठसरी केरी कली जुजवी , कांई जुजवा छे तेहनां नंग || 


       इस कंठूले (कण्ठमाला ) को यदि ध्यानपूर्वक देखें तो यह कंठूला सरककर कण्ठ के साथ मिला हुआ दृष्टिगोचर होता है | कंठुले की कड़ियों की शोभा अलग ही प्रकार की दिखाई देती है | उसके नग भी निराले हैं | 



         If we see this necklace (kanthmala) carefully , it seems to have moved and got mixed with the throat . The beauty of chains have different appearance . Its gems are also unique . 



39. कंठसरी जडाव जुगतनी , मांहें राती नीली जवेरोनी हार | 
       सकल सिणगार स्यामाजीने सोभे , कुंदनमां मोती झलकार || 


       कण्ठसरी युक्तिपूर्वक जड़ायमान है | बीच में लाल तथा नीले जवाहरातों  की पंक्ति है | सोने की लड़ियों में पिरोए हुए मोती नीचे लटक रहे हैं और शोभा में वृद्धि कर रहे हैं | इस प्रकार श्यामाजी समग्र शृंगार शोभायमान है | 



         This necklace (kanthmala) is tactfully imbedded . In between it there is line of red and blue jewels . Pearls threaded in gold string are hanging down and are increasing its grace . This way overall ornamentation (makeup) of Shayamaji is stunning (beautiful) . 



40. नख थकी कर वरणवुं , एह जुगत अति सार | 
       आंगलियों अंगूठा कोमल , नख हीरा तणा झलकार || 


       अब श्यामाजी के नख से लेकर हाथ तक का वर्णन करता हुँ | वह शोभा अत्यन्त उच्च प्रकार की है | हाथ के अंगूठे तथा अंगुलियाँ कोमल हैं | उनके नख हीरे की भाँति चमक रहे हैं | 


         Now I will describe from Shayamaji's nail to hand . That beauty is of very high kind . Thumb and fingers of hand are soft . Their nails are shining like diamonds . 



41. झीणी रेखा हथेलिए दीसे , पोहोंचा सोभित पतंग | 
       आंगलिए बीसा बीस दीसे , कोमल कलाई अति रंग || 


         हथेली में बारीक रेखाएँ दिखाई देती हैं | उनके हाथ के पहुँचे (पृष्ट भाग) लाल रंग के शोभायमान हैं | अंगुलियों पर अंकित रेखाएँ बीसो बीस दिखाई देती हैं तथा कलाई अत्यन्त कोमल और कमनीय है | 



           Fine lines can be seen in the palm . The front of her hand is beautiful in red colour . The twenty lines on the fingers are clearly seen and wrist is soft and pretty . 



42. वीटी  जडाव छे छ आंगलिए , सातमी अंगूठी अति सार | 
       आभलियो ने फरतां पांना , दरपणमां मुख झलकार || 



       कमल के समान दोनों हाथों की छ अंगुलियों में रत्न जड़ित अंगुठियाँ धारण की हैं | सातमी अंगूठी जो अंगूठे पर धारण की है वह अनुपम है | इस अंगूठी में बीच - बीच शीशे के छोटे टुकड़े तथा पन्ने जड़े हुए है | ें शीशों के टुकड़ों में श्री श्यामाजी की मुखकृति चमक रही है | 



         In the six fingers of both hands (like lotus) ,there are rings studded with gems . The seventh ring which is in thumb is excellent (unique) . In between this ring small pieces of glass and emerald are mounted (studded) . The face (feature) of Shri Shayamaji is shinning in these pieces of glass . 



43.बे बीटी ने हीरा मोती , बीजी बे रंग बे रतन | 
      पांच रंगनी पाच एकने , एकने करडा कंचन || 


       प्रथम दो अंगूठियाँ हीरे और मोती की हैं | इसके बाद की दो में दो दो रंग के दो रत्न चमक रहे हैं | एक अंगूठी में पाँच नग जड़े हुए हैं | छठी में पाच जड़ा हुआ है शेष दो अंगुलियों में सोने के छोटे - छोटे कड़े हैं | 


         The first two rings are of diamond and pearl . After these , in the next two fingers , two gems of two colour in each are shining . In one ring , five gems are studded . The sixth ring has panchalogam (mixture of five elements - gold , silver , copper , iron /lead , zinc)  mounted and in the rest two fingers there are small gold rings . 



44.पोहोंची ने नवघरी दीसे , ऊपर ऊंचा नंग | 
      माणक मोती पांना कुंदन ,ए सोभे पोहोंचीना नंग || 


       कलाई और नवघरी आभूषण सुन्दर दिखाई देते हैं | उन पर ऊँचे - ऊँचे नग जड़े हुए हैं | कलाई के आभूषण में माणिक्य ,मोती , पन्ना  और सोने में जड़े हुए नग शोभायमान हैं | 


      The jewellery of wrist and hand (navgari/hathphool/panjas i.e. slave bracelet) look beautiful . High stones are set on them . In wrist jewellery stones - ruby , pearl , emerald and gems set in gold are beautiful.  


45. नवघरी ने निरमल मोती , हीरा ने रतन | 
       कुंदन मांहें पांना पुखराज , चूड मांहें नव रंग || 



        नवघरी आभूषण में निर्मल मोती , हीरे और रतन जड़े हुए हैं | सोने में पन्ना और पुखराज ए सुशोभित हैं | जबकि कलाई पर नौ रंग की चूड़ियाँ पहनी हुई है | 


        In hand jewellery (navgari/hathphool) pure pearl , diamond and jewels are inlaid . Emerald and topaz in gold are adorned . While wearing nine coloured bangles on the wrist . 



46. नव रंगनां नंग जुजवा , तेहनां ते जुजवां रूप | 
       हुं मारी बुध सारूं वरणवुं , पण एह छे अद्भुत || 


      ये जो नव रंग हैं उनके नग भी अलग - अलग करके जड़े हुए हैं | इसलिए उनका रूप भी अलग - अलग दिखाई देता है | मैं तो अपनी बुद्धि के अनुसार वर्णन कर रही हूँ , किन्तु इसकी शोभा तो अत्यन्त अनुपम है | 




      These nine colours and their gems  have been set separately.  Therefore their appearance also looks different . I am describing it according to my intelligence but the beauty of this is very unique . 



47. नीलवी ने लसणियां सोभित , पांना ने वली लाल | 
       माणक मोती हीरा कुंदन , मांहें रतन तणां झलकार || 



       इन चूड़ियों में नीलकांत (नीलवी) और शुभ्र (लसनिया ) रत्नों के नग शोभायमान हैं और उनके साथ - साथ पन्ने और लाल नग भी जड़े हुए हैं | माणिक्य , मोती , हीरे , आदि के नग सोने में जड़े हुए हैं और उनमें जड़े गए रत्न झलक रहे हैं | 



         Neelkanth and shubhra gemstones are adorned in these bangles and along with them emerald and red stones are also set . Ruby , pearl , diamond and other stones are studded in gold and gems studded in them are seen . 



48. कोणी आगल कांकणी , जांबु रंग नंग जडाव | 
        कुंदनना करकरियां सोभे , जोत करे अपार || 


       कुहनी के पास कलाई पर कंकण नाम का आभूषण धारण किया हुआ है, इसमें जामुनी रंग के नग जड़े हुए हैं | सोने के छोटे - छोटे सुन्दर दानों के कारण इसकी ज्योति अपार दिखाई देती है | 


        On the wrist near the elbow is wearing an circlet ornament (kankana) , in it there are purple coloured gems . Due to small beautiful gold balls its light looks immense . 


49. मोहोलिए मोती ने कांगरी , नीली राती चुनी कुंदन | 
      वेल मांहें हीरा हार दीसे , इन्द्रावती जुए द्रढ मन || 


       कुहनी की मोहरी पर मोती और कांगरी लगी हुई हैं | इसके ऊपर नीली, लाल और सुनहरी बूटियाँ मढ़ी हुई हैं | इस मोहरी पर वेलो की बुनाई की हुई है , जो हीरे के हार के समान दिखाई देती है | इन्द्रावती इसकी शोभा दृढ़ मन से निहार रही है | 



       Pearl and kangri (border) are on the elbow edge (seal) . Blue , red and golden design of herbs are overlaid on it . On edge design of creepers is weaved , that looks like a diamond necklace . Indravati is staring its beauty with a firm mind . 


50. सुन्दर ने सोभे एक जुगते , झण बाजे रसाल | 
       चूड केरा छापा अति सोभे , उर पर लटके माल || 


       स्वरूप और शृंगार की शोभा अत्यन्त चारुता से अभिव्यक्त हुई है | ये चूड़ियाँ मधुर झंकार करती हैं और उनमें वेल , फूल आदि शोभायमान हैं और गले में माला लटक रही है | 


         The beauty of form and ornamentation (makeup) is expressed in the most beautiful way . These bangles perform (make) sweet chimes (sound) and creepers , flowers etc. are beautiful in them and garland is hanging around neck . 



51. गाल तणो रंग कहचो न जाय , अधुर परवालीनी भांत | 
       दंत सोभे रंग दाडिमनी कलियो , हरबटी , अधुर वचे लांक || 


       श्यामाजी के गुलाबी गालों का लावण्य वर्णनातीत है | उनके अधर प्रवाल के समान लाल रंग के हैं | दातों की शोभा अनार दानें की पंक्ति जैसी सुन्दर है| ठोड़ी और होठों के बीच में छोटा - सा गड्ढा है , जो स्पष्ट रूप से दिखाई देता है | 


          The beauty of Shayamaji's pink cheek is indescribable (beyond description ). Her lips are as red as coral . The beauty of teeth is as beautiful as the pomegranate line . There is small pit between the chin and lips , which is clearly visible . 


52. मुख चोक सोभित अति मांडनी , अने झलके काने झाल | 
       जडाव माणक मोती ने हीरा , कुंदनमां पांना लाल || 


       श्यामाजी की दिव्य मुखाकृति अत्यन्त सुशोभित है | कानों में झालें पहने हुए है और वे प्रकाशमान हैं | इन झालों में माणिक्य , मोती ,हीरे आदि जड़ायमान है और सोने में पन्ने और लाल नग जड़े हुए हैं | 



        Divine countenance (face) of Shayamaji is very beautiful . She is wearing earrings in the ears and they are bright . In these earrings ruby , pearl , diamond etc. are inert and emerald and red gems are set in gold .


53. नासिका वेसर लाल मोती लटके , आंखडिए अंजन सोहे | 
       पांपण चलवे ने पीउजीने पेखे , चतुराइए मन मोहे || 


       नासिका के अग्रभाग में नथुनी पहनी हुई है | जिसमें लाल मोती लटक रहा है | आँखों में काजल शोभा देरही है | अपनी पलकों को मधुर रूप से मटकती हुई वे प्रियतम को देखती हैं तथा इस चातुर्य द्वारा अपने प्रियतम (श्री राजजी ) का मन मोह लेती हैं | 


         She is wearing nose-ring in the front part of the nose . In which red pearl is hanging . Kohl is beautifying her eyes . By moving her eyelids sweetly , she looks at her beloved and with this tact fascinates her beloved (Shri Rajji) . 



54. नयणां चपल अति अणियालां , अने रेखा सोभित मांहेलाल | 
       बेहुगमां भ्र्कुटीनी सोभा , टीलडी ते मध्य गुलाल || 


       उनकी आंखे नुकीली और चपल हैं | इनमें लाल रेखाएँ शोभायमान हैं | दोनों आँखों ऊपर स्थित भौहों की शोभा निराली ही है | ललाट के मध्य भाग में लाल गुलाबी बिन्दी दिखाई देती है | 



        Her eyes are sharp and playful . The red lines in them are stunning . The beauty of eyebrows above both eyes is unique . Red pink decorative dot appears in the centre of the frontal (forehead) .


55. मारा साथ सुणो एक वातडी , आ सरूप ते केम वरणवाय | 
      एक भूषणतणी  जो भांत तमे जुओ , तो आणे देह जीव न खमाय || 


       हे ब्रह्मात्माओ ! एक बात सुनिए ! श्री श्यामाजी के लावण्य और रूप माधुर्यपूर्ण स्वरूप का वर्णन मैं कैसे कँरु ? अरे एक आभूषण की शोभा की झाँकी ही दिखाई दे तो इस देह में जीव रह नहीं पाएगा | 


        O divine souls ! listen ! How do I describe the grace and beauty of the pleasant form of Shri Shayamaji ? Hey dear , if a tableau of jewel is seen , the creature (soul) will not be able to live in this body.


56. एक वेसर ऊपर लाल ज दीसे , ते लालकनो न लाभे पार | 
      जेटला मांहें मीट फरी वले , एटले दीसे झलकार || 


       नथूनी पर पिरोए हुए लाल नग की दृश्यमान लालिमा अपरिमित है | जहाँ तक दृष्टि पहुँचती है वह सब लालिमा से झलकता दिखाई देता है | 


        The redness of the visible red gem threaded over the nose-ring is infinite (limitless) . As far as the vision reaches , it is visible with redness .  


57. खीटलडी जडाव भली पेरे , मांहे लाल हीरा सुचंग | 
      माणक मोती नीला पांना , मांहे पांच वानीनां नंग || 



       कान में जो "खीटलड़ी " आभूषण पहना हैं उनमें अनेक नग बड़ी चारुता से जड़े गए हैं | उनके बीच में लाल नग तथा हीरे सुन्दरता बढ़ा रहे हैं | उनमें माणिक्य , मोती , नीलम , पन्ना आदि पाँच प्रकार के नग जड़े हुए हैं | 


        Many of the gems in the earrings (khitladi) worn in the ear are studded with great beauty . In between them red gem and diamond are increasing its beauty . In them five types of gems like ruby , pearl, sapphire , emerald etc. are set . 



58. करणलवने जे शोभा धरे , ऊपर साडीनी कोरे | 
       सणगटडा मांहे पीउजीने पेखे , आडी द्रष्टे हेरे || 


       कान के पीछे जो खाली भाग है वह शोभा दे रहा है | उसके ऊपर साड़ी की किनार सुशोभित है | श्यामाजी घूँघट के अन्दर से अपने प्रियतम को तिरछी दृष्टि से निहार लेती है | 


      The empty area behind the ear is beautiful . Over it , the edge of the saree is adorned . From inside of the veil , Shayamaji glances at her beloved diagonally . 


59. निलवट वेणा चोकडो , पांच मोती तिहां सोभे | 
      लाल पाच कुंदन मांहें सोभित , जोई जोइने जीव थोभे || 


       ललाट के ऊपर टीका लगा हुआ है | इस टीके में पाँच मोती झलक रहे हैं|  लाल - प्रवाल तथा पाच नग सोने में जड़ित होकर शोभायमान हैं | इसे देखकर जीव उसमें स्थिर हो जाता है | 


       There is a decorative mark on the forehead . Five pearls are seen in this mark . Red coral and panchalogam (made of five metals)  gems are beautiful , studded in gold. Seeing this , the soul is mesmerized (fascinated) . 


60. पटली सामी छ फूली सोभे , मध्य सेंदुरनी रेखे | 
       बेहुगमां मोती सर सोभे , इन्द्रावती खांत करी पेखे || 



         मस्तक पर माँग के दोनों तरफ केशों को पंक्तियों में सम्हारा गया है | सामने से देखने पर यहाँ छ फूल सुशोभित लग रहे हैं | दोनों ओर तीन - तीन फूल और बीच में लाल सिन्दूर से रची हुई माँग हैं | दोनों तरफ मोती से बनी हुई मालाँए लटक रही हैं | इस अलौकिक शोभा को इन्द्रावती अति चाव से देख रही है | 


          The hairs on both sides of the parting are arranged in rows on the head . Here six flowers look beautiful when seen from the front . There are three flowers on the either side and parting made of red vermilion in the middle . Pearl necklaces are hanging on both sides . Indravati is watching this supernatural beauty with great enthusiasm.


61. चार फूली ते फरती दीसे , बे फूली अणियाली | 
       मध्य लाल मोती फरतां पांना , ए जुगत क्यांहे न भाली || 



        इस माँग में चार गोलाकार फूल आभूषण के रूप में लगे हुए हैं | दो फूल नुकीले दिखाई देते हैं | बीच में लाल और मोती लगे हुए हैं और उनके चारों ओर पन्ने के नग लगाए गए हैं | इस प्रकार की शोभा और सुन्दरता अन्यन्न दिखाई नहीं देती | 


           In this parting four circular flowers are engaged as ornaments. Two flowers appear pointed . Red and pearls are in the middle and emeralds are placed around them . This type of beauty and grace is not seen elsewhere . 


62. राखलडीमां रतन नंग झलके , हीरा पांना बेहु भांत | 
        माणक मोती फरतां दीसे , वेण चुए गूंथी अख्यात || 


       चोटी में रत्न झलक रहे हैं और हीरे तथा पन्ने के नग दोनों ओर शोभायमान हैं | उनमें वर्तुलाकार जड़े हुए माणिक , मोती चारों ओर घूमते हो ऐसा लगता है | चोटी सुगन्धित इत्र डालकर गूँथी गई है | इसमें कहीं किसी भी प्रकार की कमी दिखाई नहीं देती | 


        Gemstones are seen in the braid and diamonds and emerald are stunning on both sides . It looks like that circular (round) studded ruby , pearl revolve around them . The braid is plaited by adding fragrant perfume . There is no shortage or scarcity of any kind . 


63. पांच रंगना पांचे फुमक , सोहे मूल वेणने बंध | 
       गोफणडे फुमक जे दीसे , तेहनो स्याम कसबी रंग || 


       श्यामाजी की चोटी पर पाँच रंग के फुँदने  हैं जो वेणी के मूल में शोभा दे रहे हैं | चोटी गूँथने में जिन फुँदनों का उपयोग हुआ है वे श्याम और कुसुम्भी रंग के हैं | 



        There are five colours of fluff on the braid of Shayamaji , which are adorned in the beginning (origin) of the braid . The fleece which have been used to plait the braid are of black and safflower colour .



64. गोफणडे घूंघरडी फरती , अने बोलंती रसाल | 
       फरतां पांना दोरी बंध सोभे , वेण लेहेके जेम व्याल || 


        वेणी बन्ध में सुन्दर घुँघरियाँ लगी हुई हैं , वे मधुर स्वर से झनकती हैं | जिस डोर से चोटी बँधी हुई है उस पर पन्ने के नग शोभा दे रहे है | यह चोटी काले नाग की तरह बलखाती है | 


          Beautiful bells are on the bond of the braid , they make sweet voice . The thread (string) by which braid is tied , emerald are looking adorning on it . This braid moves sinuously (twists) like a black snake .  


65. मुख मांहें बीड़ी तंबोलनी , मंद मरकलडो सोभे | 
       इन्द्रावती नयणेसुं निरखे , अति घणुं करीने लोभे || 


       मुख में ताम्बूल का बीड़ा है | मन्द - मन्द हास्य उनके मुख की शोभा बढ़ा रहा है | इन्द्रावती अपनी आँखों से मुखारविन्द की शोभा निरख रही है और हृदय में उल्लास धारण कर इस लोभ में पड़ी हुई है कि इसे देखती ही रहे | 


        There is betel leaf with areca nut in the mouth . Laughing slowly is increasing grace of her face . Indravati is watching the grace of this beautiful lotus face with her eyes and by holding enthusiasm in heart , has this greed to keep looking at it . 



66. मुखडुं निहाले अंगूठीमां , शोभा धरे सरवा  अंग | 
       सणगटडो सिणगार सोभावे , श्री कृस्न जी केरी अरधंग || 


        श्यामाजी जब अपना मुख अंगूठी में देखती हैं तो उनके सब अंग उल्लसित और विशेष शोभा से सम्पन्न हो जाते हैं , श्री कृष्ण जी की यह अर्धांगना श्यामाजी जब घूँघट निकलती है तो उनका शृंगार विशेष रूप से देदीप्यमान हो उठता है | 


         When Shayamaji sees her face in a ring then all her parts are filled with gaiety and special beauty . This better-half of Shri Krishnaji , Shayamaji when takes her veil out , then her embellishments (makeup) become resplendent (especially beautiful , magnificent ) . 


67. मुखथी वाणी जे ओचरे , कांई ए स्वर अति रसाल | 
       एक मात्र कणका जो रूदे आवे , तो थाय फेरो सुफल संसार || 


      श्यामाजी के मुखारविन्द से जो वाणी निकलती है वह अत्यन्त सुमधुर और रसपूर्ण हैं | यह स्वर और शृंगार की शोभा क्षण भर के लिए भी यदि हमारे हृदय में स्थिर  ही जाए तो इस संसार में हमारा आगमन सफल हो  जाए | 


         When Shayamaji speaks from her beautiful face , the voice which comes out is extremely melodious and full of happiness (pleasure) . If we are able to hold this beautiful sound and grace of make up in our hearts even for a second , then may our arrival in this world be successful . 


68. सुखम सरूप ने उनमद अंगे , केणी फेरे ए  वरणवाय | 
       मारी बुध सारूं हुं वरणवुं , इन्द्रावती लागे पाय || 


        श्यामाजी महारानी का स्वरूप चिन्मय है तथा अंग - प्रत्यङ्गों में मद भरा हुआ है | उसका वर्णन किस प्रकार किया जाए ? तथापि मैंने अपनी बुद्धि अनुसार वर्णन किया है | इस प्रकार इन्द्रावती श्यामाजी के चरणों में वन्दना करती है | 


        The form of Maharani Shayamaji is blissful (supreme consciousness ) and her whole body is full of passion . How to describe it ? However I have described it according to my intelligence . In this way Indravati worships at the feet of Shayamaji. 


69. पांउ भरे एक भांतसुं , श्यामाजी सोभे एणी चाल | 
       जीव निरखीने नेत्र ठरे , इन्द्रावती लिए रंग लाल || 


        श्यामाजी अनुपम और विशेष संतुलित चाल से चल रही हैं | उनकी यह चाल अत्यन्त सुन्दर है | इस शोभा को देखकर आँखों को शीतलता प्राप्त होती है | इन्द्रावती उत्साह और प्रेम की लालिमा से लाल हो रही है | 


          Shayamaji is walking at an excellent and epecially balanced pace . Her move is very beautiful . Eyes get coolness by seeing this beauty . Indravati is turning red with excitement and love . 


70. ए  सिणगार जोइए ज्यारे निरखी , त्यारे सुं  करे मायानो पास | 
       साथ सकल तमे जो जो विचारी , वली स्यामा ते आव्या साख्यात || 



        इस शृंगार की शोभा जब अन्तः दृष्टि से देखता है तो माया का प्रभाव क्या करेगा | आप विचार कर लीजिए | श्यामाजी पुनः सद्गुरु देवचन्द्रजी के रूप में साक्षात् प्रकट हुई हैं | 


         When you see this beauty of make up from within then what can effect of illusion (maya) do . You consider it . Shayamaji has again appeared in the form of spiritual teacher Devchandji .  


71. सुन्दर शोभा स्यामाजी  केरी , निरखी निरखी ने निरखुंजी | 
      अंतर  टालीने एक थयां  , इन्द्रावती कहे हुं हरखुंजी || 


         श्री श्यामाजी के स्वरूप की सुन्दर शोभा इन्द्रावती वारंवार देखना चाहती है | इंद्रावती कहती है कि माया के आवरण को हटाकर मेरे हृदय में श्यामाजी एकाकार हो गई है | इसलिए मैं हर्षित होती हूँ | 


          Indravati wants to see the beautiful beauty of Shri Shayamaji's form again and again . Indravati says that by removing the cover of illusion (maya) , Shayamaji has become one in my heart . That's why I am happy . 



PARNAMJI




         














          










         


       










        









        
       

                


    

Wednesday, September 16, 2020

KULJAM SWAROOP SAHEB ...SHRI RAAS ...PRAKARAN - 5 ( CH - 1 TO 31 ) PARNAMJI...

SHRI RAJ SHAYAMAJI SADA SAHAAY 

            

      श्री राज श्यामाजी सदा सहाय  

 

         

श्री रास                       

 

राग - धन्यासरी 



 1. एणे पगले आपण चालिए , कांई पगलां ए रे परमाण , सुन्दरसाथजी | 

     पेहेले फेरे आपण जेम निसरियां , तमे जाण थाओ ते चित आण | 

       चित आणीने रंग माणो , सुन्दरसाथजी || 


       हे ब्रह्मात्माओ ! हम उसी मार्ग पर चले जिस प्रेम मार्ग द्वारा व्रज से हमने रास की ओर प्रयाण किया था | वही मार्ग प्रमाण भूत है | प्रथम अवतरण में व्रज से रास की ओर जाते समय हमने संसार और शरीर को तुच्छ समझकर उन्हें छोड़ दिया था | अब इस प्रसंग को हृदय में धारण कर धनी के साथ उसी प्रकार का प्रेम करें | 


O divine souls ! We must walk on the same path , the love path on which we had marched from vraj to raas . That same path is authentic (standard ) . During the first incarnation while going from vraj to raas , we understood that this world and body is insignificant and thus left them . Now hold this episode in your heart , and love the lord in the same way . 


2. रास नरसैए रे नव वरणव्यो , मारे मन उत्कंठा एह | 

     चरण पसाए रे वालातणे , तमे सांभलो कहुं हुं तेह || 


     भक्त नरसी मेहता ने रास लीला का वर्णन नहीं किया | मेरे मन में यह इच्छा जागृत हुई है कि मैं उस लीला का वर्णन करूँ | सद्गुरु धनी के चरणों के प्रताप से मैं रास लीला का वर्णन करता हूँ | आप इसे सुनिए | 


Devotee Narsi Mehta has not described about the Dance of divine love (raas leela ) . I have this desire awakened in my mind that I want to describe this (dance of divine love - raas leela ) . By the glory of the feet of my spiritual teacher (lord) , I describe dance of divine love (raas leela ) . You hear it .



3. श्रीधणिए जे रे वचन कह्यां , ते में सांभल्यां रे अनेक | 

     पण में रे मारा गजा सारूं , कांई ग्रह्या छे लवलेस || 


      प्रियतम धनी सद्गुरु द्वारा किया हुआ व्रज और रास लीलाओं का वर्णन मैंने अनेक प्रकार से सुना परन्तु मैंने अपनी बुद्धि की क्षमता अनुसार उनमें - से  थोड़ा - सा ही ग्रहण किया है | 


       I have listened about the description of the vraj and dance of love (raas leela ) by our beloved lord , our spiritual teacher , in many ways , but according to my intelligence , I received only a few of them . 


4. सरद निसा रे पूनम तणी , आव्यो ते आसो रे मास | 

    सकल कलानो चंद्रमा , एणी रजनीए कीधो रे रास || 


  शरद पूर्णिमा की रात्रि , आश्विन मास , चन्द्रमा सम्पूर्ण कलाओं के साथ अपनी छटा फैला रहा है , ऐसी रात्रि में श्री कृष्ण और गोपियों ( ब्रह्मात्माओं ) ने रास लीला की | 


    During the night of Sharad Purnima , month of autumn ( ashwin ), moon is spreading its shadow with all art , in such night Shri Krishna and divine souls (gopies - lovers of krishna) did the dance of love .  


5. रास तणी रे लीला कहुं , जे भरियां आपणे पाय | 

    निमख ना कीधी रे निसरतां , ततखिण तेणे रे ताय || 

    

     मैं अखण्ड रासलीला का वर्णन कर रहा हूँ | जिस में प्रवेश के लिए हम ब्रह्मात्माओं ने गोपीकाओं के रूप में पाँव उठाए थे | व्रज मण्डल से प्रस्थान करते समय एक क्षण भी विलम्ब नहीं किया था | वेणुकी ध्वनि सुनते ही हम तत्क्षण निकल पड़े थे | 


     I am describing the seamless (unbroken) dance of love (raasleela) . In which we divine souls used to rise as lovers of Krishna (gopi's) to enter . There was not a single moment of delay while departing (leaving) from vraj mandal . We left as soon as we heard the sound of flute .  


6. संझाने समे रे वेण वाइयो , कांई वृन्दावन मोझार | 

   एणे समे सहु ऊभुं मुकियुं , तेहने आडो न आव्यो रे संसार || 


     सन्धा के समय श्री कृष्ण जी ने वृन्दावन में जाकर वेणुनाद किया | उस समय हम सभी गोपियाँ जो जिस स्थिति में थी उसे ज्यों का त्यों छोड़कर निकल गई थी | उस समय सांसारिक बन्धन हमारे लिए मार्ग में बाधक नहीं बने | 


     In the evening Shri Krishna went to vrindavan and performed venunad (sound of flute ). At that time , all of us (gopi's - lovers of krishna ), in which ever position were , left it , as it was and went . At that time worldly bonds did not become hindrance (obstruction) on our way . 


7. नहीं तो कुलाहल एवडो हुतो , पण चितडां वेध्यां रे प्रमाण | 

     साथ सहुए रे वेण सांभल्यो , बीजो श्रवण तणो गुण जाण || 


      अन्यथा उस समय व्रज में गाय तथा गोप ग्वालों के आवागमन के कारण ऐसा कोलाहल मचता था कि कुछ भी सुनना कठिन हो जाता था | किन्तु हम गोपियों का चित्त सदैव श्री कृष्ण में ही मग्न होने के कारण उनका वेणुनाद ही हमें सुनाई दिया और हमारे चित्त व्याकुल हो उठे , जबकि दूसरों को तो केवल श्रवण सुख ही प्राप्त हुआ | 


        Otherwise at that time in vraj , with the arrival of cows and cowboys , loud noise was made , due to which nothing else was heard . As lovers of Krishna (gopi's) our mind was always engrossed in Shri Krishna , thus we were able to hear only the sound of flute and our minds became anxious (upset) , while others only received listening (hearing) pleasure . 


8. कोई सखी रे हुती गाय दोहती , दूध घोणियो रे हाथ मांहे | 

     एणे समे वेण थई वल्लभनी , पडी गयो घोणियो रे तेणे ताए || 

  

     कई सखियाँ गौ दोहन कर रही थी | उनके हाथ में दूध दुहने के पात्र थे | जिस समय श्याम की वंशी बजी | उसे सुनते ही दूध के पात्र तत्क्षण हाथ से गिर पड़े | 


       Many friends (lovers of krishna as sakhi ) were tapping (making cows ready to take milk out ) cows . They had containers for milk in their hands . When Shyam made sound with flute , containers for milk , fell down from their hands , as soon as they heard it .


9. कोई सखी रे काम करे घर मधे , आडो ऊभो ससरो पत जेह | 

     वेण सुणी रे पाटु दई निसरी , एणी द्र्ष्टमां सरूप सनेह || 


      कोई एक सखी तो अपने गृहकार्य में लगी हुई थी | पति और श्वसुर उसके सम्मुख खड़े थे | किन्तु वंशी की ध्वनि सुनते ही वह सुधि - बुद्धि खो बैठी और उनकी उपेक्षा करती हुई चली गई क्योंकि सखियों (ब्रह्मात्माओं ) की स्नेहपूर्ण दृष्टि में श्यामसुन्दर की छवि ने स्थान बना लिया था | 


      One of the friend (lover of Krishna ) was engaged in her household chores . Her husband and father-in-law stood in front of her . But as soon as she heard the sound of flute , she lost her senses and went away ignoring them . Because image of Shyamsunder had taken place in the loving eyes of the divine souls .


10. कोई सखी रे वात करे पतसुं , अभी धवरावे रे बाल | 

      एणे समे वेण थई वल्ल्भनी , पडी गयो बाल तेणे ताल || 


       कोई एक सखी अपने पति के साथ बातचीत करते हुए खड़े -खड़े अपने बालक को स्तनपान करा रही थी | अचानक प्रियतम धनी की वंशी का स्वर सुनाई दिया और उसी समय बालक को वही छोड़कर चली गई | 


        One of the friend was breast feeding her child while standing in conversation with her husband . Suddenly she heard the sound of flute of her beloved lord and at that moment , she went away , leaving the child .


11. कोई सखी रे हुती प्रीसणे , हाथ थाली प्रीसे छे धान | 

       एणे समे वेण थई वल्लभनी , पडी गई थाली ते तान || 


        कोई सखी भोजन परोसने में लगी हुई थी | हाथ में थाली ले कर पकाया हुआ धान्य (अन्न ) परोस रही थी | उसी समय श्री कृष्ण की वंशी बजी और भावावेश के कारण हाथ से थाली गिर पड़ी | 


          One of the friend was busy serving food . She had a plate of cooked food in her hands and was serving . At that same time sound of flute of Shri Krishna came and due to emotions the plate fell down from her hand .  


12. कोई सखी रे एणे समे निसरतां , एक पग भांणां रे मांहे | 

       बीजो पग पतना रुदे पर , एणी द्रष्टे न आव्युं रे कोई क्यांहे || 


         इस अवसर पर घर से निकलते हुए किसी सखी का एक पाँव भोजन के पात्र में पड़ गया तो दूसरा पाँव पति की छाती छू गया | क्योंकि वंशीनाद सुनते ही उसकी दृष्टि में सांसारिक वस्तुएँ नहीं आई अर्थात वे अपनापन खो बैठी थी| 


        During this time , while coming out of home some friend had her one foot on the plate of food and other foot touched the chest of her husband . Because after hearing the sound of flute , she was not able to see worldly possessions i.e. she was lost . 


13. कोई सखी रे वेगे वछूटतां , पडियो हडफटे ससरो त्यांहे | 

      आकार वहरे घणवे उतावला , चित जई बेठुं वालाजी  मांहे || 

    

       कोई एक सखी उतावली होकर निकलते समय अपने श्वसुर के साथ टकरा गई तो वे गिर पड़े | क्योंकि उस सखी का शरीर द्रुत गति से वहाँ पहुँचना चाहता था और चित्त पहले से ही श्यामसुन्दर श्री कृष्ण के पास पहुँच गया था | 


        One friend while coming out hurriedly collided with her father - in - law and he fell down . Because the body of that friend wanted to reach quickly ,  as the mind had already reached Shyam Sunder Shri Krishna . 


14. माता पिता पत सासु ससरो , रोवतां न सुणियां रे बाल | 

       वायने वेगे रे वछुटियो , वेण सांभलतां तत्काल || 

    

      माता , पिता, पति , सास ,श्वसुर और अपने रोते हुए बच्चे की भी इन व्रजगोपिकाओं ने परवाह नहीं की | वंशी की ध्वनि सुनते ही वे तत्काल पवन वेग से निकल पड़ी | 


        These vraj gopies (lovers of krishna ) did not care about their mother , father , husband , father - in - law , mother - in - law and their crying children . As they heard the sound of flute , immediately they left like high wind .


15. वस्तर विना सखी जे नाह्ती , तेणे नव संभारियां रे अंग | 

       वेण सांभलतां रे वाला तणी , एणे वेगमां न कीधो रे भंग || 


      जो सखी कपड़े निकल कर स्नान कर रही थी वह अपने अंगों को संभाल न सकी |  प्रियतम धनी के वेणुनाद को सुनते ही उसने अन्य सखियों की गति में भंग नहीं होने दिया अर्थात वह भी उनके साथ उसी गति से चलने लगी | 


       The friend who was taking bath was not able to handle her body.  On hearing the sound of flute of her beloved lord , she did not let the speed of other friends to slow down i.e. she also started to walk with them in the same pace (speed) . 


16. कोई सखी रे हुती नवरावती , हाथ लोटो नामे छे जल | 

      सुणी स्वर पडियो लोटो अंग ऊपर , न बोलाणुं चित डे व्याकुल || 


      कोई एक सखी पति को स्नान करवा रही थी | हाथ में लोटा लेकर पानी डाल रही थी | वंशी की सुमधुर ध्वनि सुनते ही पानी का लोटा पति के अंग पर गिरा | व्याकुल चित्त होने के कारण मुख से कुछ भी बोल न सकी | 


       One of the friends / sakhi was bathing her husband . She was pouring water with a mug in her hand . On hearing the melodious sound of flute , the mug fell on her husband's body . She was not able to speak anything due to distraught (restless ) mind . 


17. गोपद बछ रे एणे समे , सुकजीए निरधारियो ते सार | 

       त्राटकडे रे त्रटका करिया , कांई बंधडा हता जे संसार || 


       इस प्रसंग को शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत में गोवत्सपद कहा है | ( जिस प्रकार गाय के बछड़े के चरण - चिह्न में भरे हुए पानी को लाँघने में कोई कठिनाई नहीं होती उसी प्रकार संसार सागर को पार करने में गोपियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई ) संसार के सभी बन्धनों को उन्होंने तिनके के समान तुच्छ समझकर टुकड़े - टुकड़े कर डाले | 


         Shukdevji has named this episode as govatsapada in shrimad bhagwat . ( i.e. as it is easy to cross the calf's footprints full of water, same way to go across this world , lovers of Krishna (gopies) had no problem ) They broke all the bonds of the world , as they thought them to be as insignificant as straw . 


18. संसारतणां रे काम सखे करतां , पण चितमां न भेघो रे पास | 

      विलबं न कीधी रे वछुटतां , ए तमसियोना प्रकास || 


      यधपि गोपियाँ सांसरिक कार्य कर रही थी तथापि उनके मन में संसार का मोह लेशमात्र भी नहीं था | इसलिए माया के बन्धनों को तोड़कर मुक्त होने में उन्होनें थोड़ा - सा भी विलम्ब नहीं किया | ऐसी गतिविधि स्पष्ट रूप से तामस स्वभाववाली सखियों की थी | 


Though lovers of Krishna were doing worldly tasks then too there was no love for the world in their mind . Therefore they did not delay to break the bonds of illusion and become free . This type of activity was clearly done by lovers of Krishna who were of passionate nature. 


19. कोई सखी रे सिणगार करतां , सुणी तेणे वेण श्रवण | 

      पायनां भूषण काने पेहेरियां , कान तणां रे चरण || 


     कई सखियां शृंगार कर रही थी | उनके कानों में जब वंशी की ध्वनि पड़ी तो शीघ्रता में चरण के आभूषण कान में और कान के आभूषण पैर में पहन लिए | 


        Some friends were getting ready (doing make-up and ornamentation - wearing jewellery ) . When sound of flute touched their ears , hurriedly they wore the jewellery of feet in their ears and wore jewellery that of ear in their feet . 


20. एक नैणे रे अंजन करियुं , बीजुं रह्युं रे एम | 

       वेषनो स्वर सांभल्यां पछी , राजसियों रहे रे केम || 


       एक आँख में अञ्जन किया तो दूसरी आँख बिना अञ्जन की ही रह गई | वंशी की ध्वनि सुनने के पश्चात राजस स्वभाववाली सखियाँ घर में कैसे रह सकती थी ? 


        Applied kohl in one eye only and second eye was left without kohl . After listening to the sound of flute , how could lovers of Krishna of dynamic nature stay at home ? 


21. राजसिए रे कांइक नैणे दीठो , पण विचार करे तो थाय वेड | 

       तामसियो  रे मोहोवड  थैयों , राजसिए न मूक्यो तेहनो केड || 


       राजस स्वभाववाली सखियों ने आँखे उठाकर चारों ओर देखा | यदि वह विचार करने लगती तो विलम्ब होने की संभावना थी | तामस स्वभाववाली सखियाँ सबसे पहले निकल गई थी | राजसी सखियों ने उनका अनुसरण किया | 


        Lovers of Krishna with dynamic nature raised their eyes and looked around . If they had started thinking then there was a possibility of delay . Lovers of Krishna with passionate nature were the first one to leave . The dynamic lovers of Krishna followed them.


22. स्वांतसिए रे विचार करियो , तेने आडा देवराणां रे वार | 

      कुटम सगा रे सहु टोले मली , फरीने वल्यां भरतार || 


       सात्विक स्वभाववाली सखियों ने बाहर निकलने का विचार क्या था कि उनके लिए द्वार ही बन्द कर दिए गए \ परिवार के सदस्य और अन्य परिचित व्यक्तियों से मिलकर उनके पतियों ने उनका मार्ग रोक लिया | 


        As the lovers of Krishna with virtuous nature thought of going out , the doors were closed for them . Their husbands along with members of family and other acquaintances (known people ) blocked their way . 


23. त्यारे मनमाहें विचार करियो , ए कां आडा थाय दुरिजन | 

      ए सुं जाणे वर नहीं एनो वालैयो , तो जातां वारे छे वन || 


       जब सात्विक स्वभाववाली सखियाँ मन में विचार करने लगी कि ये दुष्ट लोग हमारे मार्ग में रुकावट बनकर क्यों आ गए ? उन्हें क्या इस बात का पता नहीं है कि हमारे प्रियतम पति तो श्री कृष्ण है | फिर ये हमें किसलिए वृन्दावन जाने से रोक रहे हैं ? 


         Lovers of Krishna of virtuous nature started thinking that why these evil people have become hindrance in our path ? Don't they know that our beloved husband is Shri Krishna . Then why are they stopping us from going to Vrindavan ? 


24. धिक - धिक पडो रे आ संसारने , कां न उठे रे अगिन | 

      व्रह तामस रे भेलां थयां , त्यारे अंगडां थयां रे पतन || 


      सात्विक स्वभाववाली सखियाँ कहती है , ऐसे संसार को धिक्कार है ! इस में  अब तक आग क्यों नहीं लग गई ! इस समय गोपियों के हृदय में श्री कृष्ण वियोग का विरह और अन्य परिवार जनों के प्रति क्रोध ( तामस ) , दोनों एक साथ प्रकट हुए | तब उन्होनें शरीर को त्याग दिया | 


        Virtuous nature - lovers of Krishna say - Damn (curse) such a world ! Why haven't it caught fire yet ! At this time , in their hearts , pain of separation from Krishna and anger towards family members  ( both these feelings ) appeared together . Then they gave up the body . 


25. वास्नाओ   वहियो  रे अति वेगमां , वार न लगी रे लगार | 

       वस्त खरी रे केम रहे वाला विना , तेणे साथ समो कीधो सिणगार || 


       इस प्रकार इन सखियों की आत्मा निकलकर तीव्र गति से वृन्दावन पहुँच गई | उन्हें क्षणमात्र का भी विलम्ब नहीं हुआ | सचमुच ब्रह्मात्माएँ प्रियतम श्री कृष्ण के बिना कैसे रह सकती है ? इन सात्विक आत्माओं ने , योगमाया द्वारा रचित रासमण्डल में पहुँच कर राजस और तामस वृत्तिवाली सखियों के साथ दिव्य शृंगार किया | 


       In this way the  souls of these lovers of Krishna ( came out ) reached vrindavan at a rapid pace . They were not delayed even for a moment . Truly how can divine souls live without their beloved Shri Krishna ? These virtuous lovers of Krishna reached area of divine dance (raas mandal ) made by yogmaya , along with passionate lovers and dynamic lovers and did divine make-up (heavenly ornamentation ) .


26. व्रज वधु कुमारकाओनी , कही  नहीं सुकजिए विगत | 

       ते केम संसे राखुं मारा साथने , तेनी करी दऊं जुजवी जुगत || 


        व्रजवधुओं (गोपियों ) की कुमारिकाओं का वर्णन शुकदेवजी ने नहीं किया | सुन्दरसाथ के मन में इनके विषय में सन्देह क्यों रहने दूँ ? इसलिए ब्रह्मात्माओं और कुमारिकाओं का अलग - अलग वर्णन करता हूँ | 


         Shukdevji has not described about the girls (kumarikao - unmarried ) of vraj . Why should leave any doubt in the minds of friends ( sundersath ) ? Therefore I describe the divine souls and the girls differently .


27. जेटली नाहती कारतिक कुमारिका , ए वास्ना नहीं उतपन | 

       एनी लज्या लोपावी  हरीने वस्तर , तेसुं कीधो वायदो वचन || 


        जितनी कुमारिकाएँ कार्तिक स्नान कर रही थी , वे ब्रह्मवासनाएँ नहीं     थी | वस्त्र हरण कर श्री कृष्ण ने उनकी लज्जा का भी हरण किया और अखण्ड रासलीला में साथ खेलने का वचन दिया | 


         All the girls who were bathing on kartik (auspicious month ) were not eternal souls with desires . In celestial stripping (vastra - haran ) episode - Shri Krishna not only stole their clothes but also deprived (removed ) their shyness . And promised to play seamless dance of divine love (raasleela ) with them . 


28 . जे सखी हुती कुमारका , घर नहीं तेहनां अंग | 

        सनेह बल दया लीधी धणीतणी , ते मलीने भली साथने रंग || 


        इन कुमारिकाओं की परात्मा अक्षरधाम में नहीं थी | श्री कृष्ण के प्रति उनका अधिक प्रेम होने के कारण उसी प्रेम - बल से उन्होंने श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त की और रासलीला में ब्रह्मात्माओं के शरीर में प्रवेश कर अपनी मनोकामनाएँ पूरी की | 


         The soul of these girls was not in divine abode (aksharadham). Due to lots of love for Shri Krishna , they with the same love force (power of love) were able to receive the blessings of Shri Krishna and during dance of divine love (raasleela) they entered the bodies of divine souls and fulfilled their desires . 


29. साथ दोडे रे घणवे आकलो , मननी ना पहोंती हाम | 

       जोगमाया सामी आवी जुगतसुं , सिणगार कीधो एणे ठाम || 


       ब्रह्मात्माऍं व्रज से अत्यन्त उत्सुकता से दौड़कर आई थी | इसी शरीर के माध्यम से रास खेलने की उनकी मनोकामना पूरी नहीं हुई | रास मण्डल में पहुँचते ही योगमाया उनके सम्मुख आई और उसने युक्तिपूर्वक सब ब्रह्मात्माओं को नवीन शृंगार धारण करवाया | 


       Divine souls came running with extreme eagerness from vraj . Their desire to play the dance of divine love (raas) through this body was not fulfilled . As soon as they reached the place for dance (raasmandal) , yogmaya came in front of them . And tactically made all the divine souls to put on new make - up (ornamentation) .


30. सुणोजी साथ कहे इन्द्रावती , जोगमायानो जुओ विचार | 

       ए केणी पेरे हुं वरणवुं , मारा साथ तणो सिणगार || 


       श्री इन्द्रावती के रूप में स्वामी जी कहते हैं , हे मेरी धाम की अङ्गनाओ ! सुनिए , योगमाया के इस अनुपम (अलौकिक , दिव्य ) ब्रह्माण्ड को ध्यानपूर्वक देखिए | योगमाया द्वारा किया गया अङ्गनाओ के दिव्य शृंगार का वर्णन मैं कैसे करूँ ? 


        Swami (Shri Prannathji ) as Shri Indravati says , O my friends from abode ! listen , watch this unique (divine) universe of yogmaya carefully . How do I describe the divine make - up (ornamentation) of divine souls , performed (done) by yogmaya ? 


31. वचन धणीतणां में सांभल्यां , मारा गजा सारूं रे प्रमाण | 

      एक स्यामाजीने वरणवुं , बीजो साथ सकल एणी पेरे जाण || 

       

      मैंने अपने सद्गुरु धनी श्री देवचन्द्रजी के दिव्य वचनों को सुना और अपनी बुद्धि के अनुसार उन्हें ग्रहण किया | सर्व प्रथम मैं श्यामा जी के अलौकिक शृंगार का वर्णन कर रहा हूँ | अन्य सभी ब्रह्मात्माओं (गोपियों ) के शृंगार को भी इसी प्रकार समझना | 


       I heard the divine words of my spiritual teacher lord Shri Devchanderji and received them according to my wisdom . First of all I will describe the super natural make -up of Shyamaji . Likewise understand the make -up of other divine souls . 


 PARNAMJI