Thursday, April 18, 2019

KULJAM SWAROOP SAHEB....SHRI MEHER SAGAR....PARNAMJI

                         SHRI RAJ SHAYAMA JI SADA SAHAAY

                                     श्री राज शयामा जी सदा सहाय  

                              

                                          श्री मेहर सागर 

1. और सागर जो मेहेर का ,सो सोभा अति लेत | 

    लहेरें आवें मेहेर सागर ,खूबी सुख समेत || 

    

    महामति स्वामी प्राणनाथजी कहते हैं कि यह जो प्रियतम परमात्मा की कृपा का आठवां मेहर सागर हैं , वह महान शोभा युक्त हैं | इस सागर से कई प्रकार की विशेषताओं एवं आनन्द से पूर्ण लहरें एवं तरंगें उठा करती हैं | 


Mahamati Shri Prannathji says , this eighth ocean of grace which consists of supreme glory , is a blessing from our beloved divine lord Shri Rajji. In this ocean waves and current of bliss, pleasure and of many different characteristics are always rising continuously. 



2. हुकम मेहेर के हाथ में , जोस मेहेर के अंग | 

     इस्क आवै मेहेर से , बेसक इल्म तिन संग || 

    

     परमात्मा का आदेश उनकी कृपा के अधीन होता हैं | उनका आवेश तो कृपा का अंग ही है , प्रियतम का प्रेम , उनका स्नेह तभी मिलता है , जब उनकी कृपा हो जाये | और फिर निश्शंक बना देनेवाला ज्ञान संग - संग चला ही आता है |  


     Whatever instructions or commands are given by supreme lord , all depends on his blessings and grace. Passion and intense emotions for him are also part of his blessings . Only with his blessings , we can have our beloved's love and affection i.e. grace and with this the knowledge which is unquestionable , comes to us automatically. (intense emotions and passion = desire of him by us).


3. पूरी मेहेर जित हक की , तित और कहा चाहियत | 

     हक मेहेर तित होत है , जित असल है निसबत || 


     जहाँ - जिस पुण्यात्मा पर प्रियतम की कृपा हो जाये फिर  उसे और क्या चाहिए ? प्रियतम की कृपा की पात्र वही आत्मा है , जिसका उनसे अंगी अंगना का मूल सम्बन्ध है | 


      Shri Prannathji asks , when the graciousness of our beloved lord is on a holy soul, then ..What else can he need ? (i.e. he needs nothing beside the grace of lord..Rajji). The grace of our beloved Rajji is only on those souls which have an eternal relation and original connection as consort soul with him . 


4. मेहेर होत अव्वल सें , इतहीं होत हुकुम | 

    जलूस साथ सब तिनके , कछू कमी न करत खसम || 

     सर्वप्रथम परब्रह्म की कृपा होती है | फिर उनका आदेश मिलने से आनन्दमयी अखंड सम्पदाओं के भंडार खुल जाते हैं | एक के बाद एक आनन्द प्राप्त होता ही रहता है | प्रियतम देने में कमी कभी नहीं रखते | 


    At first , grace from supreme lord is received . And then with his command (his will) stores of seamless (endless ) pleasure , prosperity are opened. One after another pleasures and bounties are received continuously by the procession of people who follow him . There is no shortage of mercy and grace from our true love Rajji. 


5. ये खेल हुआ मेहेर वास्ते , माहें खेलाये सब मेहेर | 

    जाथें मेहेर जुदी हुई , तब होत सब जेहेर || 

     इस सुख - दुख पूर्ण ब्रह्मांड की रचना स्वामी की कृपा किये जाने के लिये , उनकी कृपा में खेलने का सुख देने के लिये ही हुई | एक क्षण भी उनकी कृपा हमसे अलग हो जाये तो सब कुछ विषमय हो जाता है | 

     The joy and sorrowful universe has been created for the grace of lord . Due to this creation the souls are able to play and enjoy his grace . Even for one second , if his grace is removed than everything becomes poisonous .


6. दोऊ मेहेर देखत खेल में , लोक देखें ऊपर का जहूर | 

    जाय अन्दर मेहेर कछू नहीं , आखिर होत हकसें दूर || 

     इस जगत के खेल में अन्तर - बाहर दोनों रूपों में कृपा दिखाई देती है |  साधारण लोग बाहर रूप से उसे सांसारिक सुख सम्पदाओं में देखना चाहते हैं | जिन्हें अपने अन्तर में कृपा का आभास नहीं मिलता वह अन्त में सत्य से , अपने सच्चे प्रियतम से दूर हो जाते हैं | 

    In this game of universe , grace of the lord is seen in both forms i.e. externally and internally. Generally people (souls) want to enjoy the worldly pleasures  externally . By the end of journey on this universe , those who are not aware of their internal grace , they lack from the supreme truth and create distance from their beloved lord . 


7. मेहेर सोई जो बातिनी , जो मेहेर  बाहिर और माहिं | 

    आखर लग तरफ धनी की , कमी कछुए आवत नाहिं || 

   कृपा तो उसे जानिये जो अन्तरात्मा में प्रकाश भर दे और अन्दर - बाहर उजाला हो जाये | उसकी कृपा की अनुकंपा से आत्मा प्रियतम की ओर उन्मुख होती है | फिर उसे कभी  किसी वस्तु की कमी नहीं रहती | 

 Grace is that which lights our consciousness and is not worldly . It illuminates us and is felt both internally and externally . Due to to the kindness of this grace , the soul looks up and comes nearer to the beloved lord . Thus this soul does not aspire (need) anything more.   


8. मेहेर होत है जिन पर , मेहेर देखत पांचों तत्व | 

   पिंड ब्रह्माण्ड सब मेहेर के ,मेहेर के बीच बसत || 

  जिन पर प्रियतम की कृपा हो जाये , उन्हें नाशवान जगत के मूल - पाँच तत्वोंमें भी उनकी कृपा का आभास मिल जाता है | उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि उनका यह शरीर एंव सम्पूर्ण ब्रह्मांड मेहर से ही विस्तृत हुआ है और कृपा में ही उसका आवास है | 

   Whoever gets the blessings of grace from the beloved lord can feel grace in all original five elements of this mortal world . They experience that their body and the whole universe is extended from the supreme lord and his grace reside in it.



  9. दुख रुपी इन जिमी में , दुख न काहूँ देखत | 

      बात बड़ी है मेहेर की , जो दुख में सुख लेवत || 


     प्रियतम की कृपा प्राप्त होते ही , इस दुख पूर्ण संसार में  कहीं दुख दिखाई नहीं देता | इस कृपा की यही तो बड़ी बात है कि आत्मा दुखदायी वातावरण में रहते हुए भी आनन्द का अनुभव करती है | 

      In this miserable world , as soon as a soul receives the grace from his beloved lord no more misery is felt. The main quality or characteristic of this grace from the lord is that a soul living in this gloomy and miserable atmosphere , experiences pleasure .   


10. सुख में तो सुख दायम , पर स्वाद न आवत ऊपर | 

      दुख आय सुख आवत , सो मेहेर खोलत नजर || 

      परमधाम के आनन्दमय  वातावरण में तो अखंड सुख हैं ही परन्तु सदैव आनन्द में रहने के कारण आत्मा उनका स्वाद , उनका सच्चा अनुभव या अहसास प्राप्त नहीं कर पाती | थोड़ा - सा दुख देखकर जो सुख मिलता है , उससे आत्मा दृष्टि खुल जाती है | आनन्द का स्वाद और अधिक आता है | 

    In the pleasurable atmosphere of our eternal home , there is seamless pleasure and happiness . But if a soul is always in this joyful and pleasurable atmosphere , then it cannot taste and get true experience , the feel of whole pleasure fully (completely). But when a soul goes even through little misery , the pleasure that follows awakens the soul i.e. self - realization. And thus the taste of pleasure from the grace of lord is increased manifold.


11. इन दुख की जिमी में बैठ के , मेहेरें देखें दुख दूर | 

     कायम सुख जो हक के , सो मेहेर करत हुजूर || 

      फिर इस दुख पूर्ण संसार में बैठे बिठाये आत्मा प्रियतम की कृपा से दुखों को दूर होते देखती है | प्रियतम के अखंड सुख उनकी कृपा दूारा ही आत्मा के हुजूर में , अति निकट उसके आस - पास एकत्र हो जाते हैं | 

   Then while sitting in this miserable world , the soul can see that all the misery is being removed by the grace of lord (grace gives relief from misery). Our beloved lords grace bestows eternal bliss (seamless pleasure) to the soul . 


12. मैं देख्या दिल विचार के , इस्क हक का जित | 

      इस्क मेहेर से आइया , अव्वल मेहेर है तित || 

      मैंने दिल में विचार किया तो पाया कि जहाँ भी परमात्मा के लिए प्रेम है , वह प्रेम भी उनकी कृपा के कारण ही उतपन्न हुआ है | वहाँ प्रियतम की कृपा पहले से ही विराजमान थी | 

    Mahamati Shri Prannathji says , when I thought deeply in my heart about our beloved lord Rajji's love , I could see that this divine love originates from the grace itself . Lord's grace was already present there. 


13. अपना इल्म जिन देत हैं , सो भी मेहेर से बेसक | 

       मेहेर सब विध ल्यावत , जित हुक्म जोस मेहेर हक || 

       परमात्मा जिसे अपना ज्ञान देते हैं , वह भी उनकी कृपा दूारा ही सम्भव हो पाता है | कृपा ही सब प्रकार से अलौकिक सम्पदायें वहाँ जुटा देती है ,जहाँ उनकी आज्ञा , आवेश एंव कृपा होती है | 


The divine knowledge from the supreme lord is only possible because of his grace. With the will , passion and permission , the grace present provides all the supernatural / divine wisdom , where the supreme lord delivers the knowledge to the soul . 


14. जाकों लेत हैं मेहेर में , ताय पेहेले मेहेर बनावे वजूद | 

      गुण अंग इन्द्री मेहेर की , रूह मेहेर फूंकत माहे बूद || 

      प्रियतम जिसे अपनी कृपा में लेते हैं , पहले उसके शरीर को उसके अनुरूप ढाल लेते हैं | उसके गुण अंग इन्द्रिय कृपामय हो  जाते हैं | प्रियतम उसके अस्तित्व (बूद ) और आत्मा में कृपा की श्वास फूँक देते हैं | 

        Which ever soul is embraced by our beloved lord in his grace , firstly the body is transformed (shielded) accordingly i.e. his nature , parts of body , senses all become graceful. Our beloved lord Rajji blow breathe of grace in the existence of the soul.  (the existence of soul is like a drop of water in the ocean of grace  of our lord).


15. मेहेर सिंहासन बैठक , और मेहेर चँवर सिर छत्र | 

      सोहोबत सेन्या मेहेर की, दिल चाहे मेहेर बाजंत्र || 

    उस परम सौभाग्यवती आत्मा के लिये फिर कृपा ही सिंहासन और बैठने का स्थान बन जाती है | मेहर का ही चँवर उसके सिर पर डोलता है | उस पर कृपा का छत्र छा जाता है | तब उसका मन कृपा की झंकार सुनने को लालायित हो जाता है | 

     Grace becomes the throne and a place to sit for the blessed soul . This grace acts like a flabellum and oscillates over the soul , and it is (soul) completely covered with the royal umbrella of grace . The army of nature , body parts and senses becomes graceful and beautiful with the blessings . Thus , then the mind yearn to hear the chime (musical sound) of the grace .  


 16. बोली   बोलावें मेहेर की , और  मेहेरै का चलन | 

      रात दिन दोय मेहेर में , होय मेहेरें मिलावा रूहन || 

       

     उसके बोल में , वचनों से परमात्मा की कृपा का रस झरता है | उसकी चाल एवं व्यवहार कृपा दूारा संचालित होते हैं | रात और दिन दोनों उनकी मेहर में जीने पर उसका मिलन ब्रह्मात्माओं से होता है | उच्च आत्माओं का सत्संग परब्रह्म की कृपा से ही प्राप्त होता है | 

      The blessed soul's voice consists of divine words of supreme lord's grace which flows from them with pleasure and happiness . The grace directs the movement and behaviour  of the soul . Living in grace day and night, the souls meets other divine souls . Getting spiritual preach from superior souls is only possible , through the grace of supreme truth - our lord Rajji .


17. बन्दगी जिकर मेहेर की , ये मेहेर हक हुकम | 

      रूहें बैठी मेहेर छाया मिने , पियें मेहेर रस इस्क इलम || 

      परमात्मा की कृपा ही उसकी उपासना और चर्चा का विषय बन जाती है | यही कृपा स्वामी का आदेश बन जाती है | आत्माएँ प्रियतम की छत्रछाया में बैठकर उनके प्रेम और ज्ञान का रसपान करती हैं | 

      Grace of divine becomes worship and topic of discussion  among the blessed souls . This grace also becomes lords command . Souls sitting under the protection of the beloved Rajji , enjoy and experience his love and knowledge of wisdom.


   18. जित मेहेर तित सब है , मेहेर अव्वल लग आखर | 

         सोहोबत मेहेर देवहीं , कहूं मेहेर सिफत क्यों कर || 

        जहाँ कृपा है , वहाँ सब कुछ है | आदि से अन्त तक उनकी कृपा साथ ही रहती है | सत्संग भी उनकी कृपा से प्राप्त होता है | ऐसी कृपा का बखान कैसे करुँ ?

         Where ever is grace , there is everything . From beginning till end lords grace stays with us . Good companionship and spiritual discourse is only possible due to grace . Shri Prannathji says (asks) - how can I define and tell about the vastness of such grace ?  i.e. grace is beyond explanation .


19. ये जो दरिया मेहेर का , बातिन जाहिर देखत | 

     सब सुख देखत तहां , मेहेर जित बसत || 

     यह जो मेहर का सागर है , वह अन्तरात्मा और पिंड - ब्रह्मांड में सभी ओर फैला दिखाई देता है | जँहा स्वामी की कृपा है , वँहा सभी सुख आनंद दृष्टिगोचर होते हैं | 


   The ocean of grace can be seen spread all over the consciousness and the celestial  bodies of cosmos (universe). Where ever lords grace is present , happiness and pleasure arise and are visible.


20. बीच नाबूद दुनिय के , आई मेहेर हक खिलवत | 

     तिनसे सब कायम हुए , मेहेरै की बरकत || 

     इस नश्वर , अस्तित्वहीन संसार में परमात्मा की कृपा से ही स्वामी का एकान्त मिलन सम्भव हुआ | इस मिलन के फलस्वरूप नश्वर ब्रह्मांड के जीव परमात्मा की कृपा का प्रसाद पाकर अमरत्व पा गये | 

      In this mortal , non- existent world it is only due to grace of supreme lord that solitary (private) meeting with our lord Rajji have been possible . The result of this meeting is that the souls of this mortal universe get the sacrament (gracious gift) of supreme lords grace and thus receive eternity (immortality).


     21. बरनन करूं क्यों मेहेर की , सिफत नाहीं पोहोंचत | 

           ये मेहेर हक की बातिनी , नजर माहें बसत || 

            स्वामी की कृपा का वर्णन कैसे करुँ ? वहाँ तक शब्द पहुँच नहीं पाते | प्रियतम की कृपा अन्तरात्मा को छू जाती है तो दृष्टि में उनका स्वरूप बस जाता है | 

          Mahamati Shri Prannathji asks , How should I describe grace ? (paraphrase) I fall short of words to describe it . When our beloved lords grace touches our consciousness then his form resides in our eyes . 


   22.  ये मेहेर  करत  सब  जाहिर ,  सब का मता तोलत | 

           जो  किन  कानों न सुन्या ,  सो मेहेर मगज खोलत || 

           

          इस कृपा ने ही सब ज्ञान  ग्रंथों को स्पष्ट किया तो आत्मा ने उनमे छिपी पूँजी का मूल्यांकन किया |  आज तक रहस्य की जिन बातों को किसी ने कानो से भी नहीं सुना था , स्वामी की कृपा ने उन्हें हमारे लिये प्रकट कर दिया | 

           When this grace explained all the knowledge from the sacred texts , then the soul was able to do the assesment  of the hidden assets . Till now the knowledge that was a secret and not even heard by anyone , was revealed to us by the lords grace.


    23.  बरनन करुँ क्यों मेहेर की , जो बसत हक के दिल | 

           जाकों दिल में  लेत हैं , तहाँ आवत न्यामत सब मिल || 

           उस  कृपा का वर्णन कैसे करुँ ,जो परब्रह्म परमात्मा के हृदय में बसती है | जिस ओर उनका ध्यान होता है , जिसे वे मन में लाते हैं  , वहां उनकी सभी नियामतें  , अलौकिक सम्पदायें  , हुक्म  इश्क  अंखड आनन्द आदि स्वयं ही , एकत्र होकर सिमट आती है |

            Mahamati Shri Prannathji says , How can I explain the mercy which resides in the heart of the divine lord ? Divine lord concentrates on whichever soul and brings it (soul) in his mind then there....all his (lords) blessings , supernatural wisdom , command , passion , love , seamless pleasure etc assemble condense , collect and come by itself .



24. बरनन करुँ क्यों मेहेर की , जो बसत है माहें हक | 

      जाको निवाजें  मेहेर में , ताय देत आप माफक || 

     परमात्मा की कृपा का वर्णन कैसे करुँ ? वह तो स्वयं उनके अन्तर में रहती है | जिससे वे अपनी कृपा की ओट में लेते है , उसे अपनी महानता के अनुरूप अनुदान देकर अपने समान बना लेते हैं | 


          Mahamati Shri Prannathji asks , How should describe the mercy / graciousness of our supreme lord ? As mercy itself resides in him (lord) , so whoever is taken by him in the shelter of mercy is blessed with his greatness and becomes glorious accordingly and as a award he makes the soul his .



25. बात बड़ी है मेहेर की , जित मेहेर तित सब | 

        निमिख ना छोड़ें नजर से , इन ऊपर कहाँ  कहूं अब || 

       प्रियतम परमात्मा की कृपा की चर्चा महान है | जहाँ कृपा है, वहीं सब कुछ है | उसे स्वामी एक पल के लिये भी दृष्टि से ओझल नहीं करते | इससे बढ़कर कृपापात्र का और क्या सौभाग्य बताऊँ ?

     Discussion of the mercy of our beloved supreme lord is great and glorious ,  where there is mercy , everything is present there . Our lord does not let it disappear from his sight even for a second . What else can be said about the good luck of the favoured (soul) .

           

 26. जहां आप तहां नजर , जहां नजर तहां मेहेर | 

         मेहेर बिना और जो कुछ , सो सब लगे जेहेर || 

         जहाँ स्वामी  स्वयं विराजमान हैं वहीं उनकी दृष्टि रहती हैं | जहाँ उनकी दृष्टि पड़े , वही कृपा हो जाती है | परमात्मा की कृपा के बिना तो सबकुछ विषतुल्य लगता है | 

        Where ever  the lord  himself is seated his sight is also present at that place and where ever he looks his mercy follows . Without the mercy of the supreme lord , all other things become like poison . (i.e. no peace , no happiness)


27. बात बड़ी है मेहेर की , मेहेर होय ना बिना अंकूर | 

      अंकूर सोई हक निसवत , माहें बसत तजल्ला नूर || 

     उनके अनुग्रह की बड़ी महिमा है | परमात्मा के सम्बन्ध अंकुरित हुए बिना वह प्राप्त नहीं होता | अंकुर ही परमात्मा और आत्मा का अंगी -अंगना सम्बन्ध है | कृपा का प्रसाद पाकर आत्मा कृपालु परमात्मा के तेजोमय प्रकटीकरण , नूर -जमाल के धाम में जा बस्ती है | 

       Shri Prannathji says , our lords grace (mercy) is very important and glorious . A soul cannot have mercy unless and until the sprouts of connectivity with the lord come up (thinking of forming  a relation). These sprouts show the actual relationship between the lord and the bodily soul . When the soul gets the mercy as a gracious gift , it (the soul) gets a place in the eternal home of our kind, brilliant and beautiful lord and resides there for ever .

 

28. ज्यों मेहेर त्यों जोस है , ज्यों जोस त्यों हुकम | 

      मेहेर रहत नूर बल लिये ,तहां हक इस्क इलम || 

      जैसे -जैसे कृपा का विस्तार होता है , वैसे ही परमात्मा का आवेश आत्मा का बल बढ़ा देता है | जैसे  आवेश आता है , वैसे उनकी आज्ञा कार्य करती है | मेहर पहले से ही उनके नूर का बल लिये होती है | सच्चे स्वामी  का प्रेम और ज्ञान साथ रहता ही है |  

       As the mercy evolves (expands) , lords passion increases the strength of the soul . As passion comes then only his (lords) command starts to work . Mercy already has beauty of the strength in it . Love and knowledge of the true lord is always there.

    

  29. मीठा सुख मेहेर सागर , मेहेर में हक़ आराम | 

        मेहेर इस्क हक़ अंग है , मेहेर इस्क प्रेम काम || 

      प्रियतम परमात्मा की कृपा के सागर का स्वाद मधुर है | इसी कृपा में सच्ची शान्ति और चैन मिलता है | कृपा एंव प्रेम दोनों परब्रह्म के अंग ही हैं | कृपा ही स्नेह प्रेम ,एंव मिलनाभिलाषा बन कर मनोकामना पूरी करती है | 

 

     The taste (of being involved) in the ocean of mercy/grace of the supreme lord is very pleasant. Mercy gives us true peace and happiness. Mercy and love both are part of the supreme truth. It is mercy which becomes love , affection and passion (desire to meet) to fulfill the wishes (of the soul).


30. काम बड़े इन मेहेर के , ये मेहेर इन हक | 

      मेहेर होत जिन ऊपर , ताय देत आप माफक || 

कृपा के बड़े करतब , बड़े चमत्कार हैं क्योंक़ि मेहर  स्वयं सर्वेश्वर स्वामी की होती है | जिस पर उनकी कृपा होती है , उसे अपने समान सामर्थ्यवान बना लेते हैं | 


  As this mercy / grace itself is of the supreme lord , it can perform great miracles and great tricks. Whoever gets mercy as blessings, the lord brings that soul to his level of greatness i.e. soul is fully blessed and becomes one with the lord.

 

31. मेहेरें खेल बनाइया , वास्ते मेहेर मोमन | 

      मेहेरें मिलावा हुआ , और मेहेरें फिरस्तन || 

      परब्रह्म  की कृपा ने अपनी  अंगरूपा आत्माओं के लिए कृपापूर्ण खेल , इस जगत की सृष्टि की |  उनके अनुग्रह से बिछुड़ी आत्माएँ प्रियतम  मिलीं और फ़रिश्तों ईश्वरीय सृष्टि को उनकी कृपा ने ही वापस उनके धाम में लौटा लिया | 

      

      The grace of the supreme truth created this merciful game i.e. universe for its consort souls . With the kindness of the mercy the lost souls met their beloved lord and this mercy on these divine angels (souls - had become one with the lord and thus divine) helped them to reach back to their eternal home .


32. मेहेरें  रसूल होय आइया ,  मेहेंरें हक लिये  फुरमान  | 

      कुन्जी ल्याए मेहेर की , करी मेहेरें हक पहिचान || 

     परमात्मा की कृपा से ही मुहम्मद साहब उनके रसूल , सन्देशवाहक  बनकर आए | वे ब्रह्म के अनुग्रह का पैग़ाम लाए |  उस संदेश के रहस्यमय  शब्दों की कुंजी तारतम ज्ञान भी उनकी कृपा से आया |  उनकी कृपा से ही ब्रह्मात्माओं ने उन्हें उस रूप में भी पहचान लिया | 


      With the blessings and mercy of supreme lord , Mohammad Sahib came as a divine messenger . He brought the message of grace from the lord . The key to the secret words of the message i.e. knowledge of Tartam also came from this mercy. Because of mercy the divine souls were also able to recognise this form of the lord.

 

33. दई मेहेरें कुंजी इमाम को , तीनों महंमद सूरत | 

       मेहेरें दई हिकमत , करी मेहेरें जाहिर हकीकत || 

       रूहल्लाह श्यामा , श्री देवचन्द्र जी के रूप में तारतम ज्ञान लाए थे | उसे उन्होंने कृपा करके इमाम मेहंदी स्वरुप श्री प्राणनाथ जी को सौंप दिया | इस प्रकार परमात्मा की कृपा से उनके तीनों आदेश स्वरूपों , मुहम्मद साहब , श्री देवचन्द्र जी और श्री  प्राणनाथ जी को सर्वधर्म ग्रंथों का रहस्य खोल देने का कौशल प्रदान किया | परमात्मा की कृपा से ही परब्रह्म के सत्य ज्ञान , उनकी वास्तविक सत्ता को प्रकट किया |  

 

    The spirit of god shyama ,came in the form of Shri Devchandji who brought the knowledge of Tartam . With his blessings Shri Devchandji gave this knowledge to messiah (lords form) Shri Prannathji . This way with mercy of the lord and his blessings all of his three forms  Mohammed sahib , Shri Devchandji and Shri Prannathji  were able to explain all the secrets from all the religious texts. Due to the mercy of supreme lord , the knowledge of the supreme truth and his real entity (being) was disclosed .  

 

34. सो फुरमान मेहेरें खोलिया , करी जाहिर मेहेरें आखरत | 

       मेहेरें समझे मोमन , करी मेहेरें जाहिर खिलवत || 

      मुहम्मद साहब कुरान के द्वारा ब्रह्मात्माओं के लिये जो संदेश लाये , उसे स्वामी की कृपा से स्वयं हक स्वरुप श्री प्राणनाथजी ने स्पष्ट किया | अलौकिक कृपा से ही ब्रह्मात्माओं ने कयामत के उस संदेश को समझा | कृपा से ही आत्मा परमात्मा के एकान्त मिलन , खिलवत का आनन्द संसार में प्रकट हो गया | 

    

       The message which Mohammad sahib brought for the divine souls , was explained with the mercy of lord by lords form (title given) Shri Prannath ji . Thus with the help of this sacred mercy divine souls were able to understand this message of doomsday . Only due to the mercy , meeting and pleasure by souls and supreme lord at solitude was revealed in this world . 

 

35. ये मेहेर मोमिनो पर , एही खासल खास उम्मत | 

       दई मेहेरें भिस्त सबन कों , सो मेहेर मोमनों बरकत || 

      परमात्मा की यह सब कृपा मोमिन -ब्रह्मात्माओं पर हुई | यह चुने हुए लोगों का विशिष्ट समुदाय है | अन्य सब लोगों को इस कृपा ने बहिश्तों - अखंड मुक्त्ति धामों के सुख प्रदान किये | ब्रह्मात्माओं पर हुई कृपा के अत्यधिक विस्तार , और उनकी अनुकम्पा से ही यह सब सम्भव हुआ | 

 

     This mercy of the lord was on the divine souls who are true believers . This is a specific community of the selected people. For other people this mercy has provided the blessings of happiness through the seamless pilgrimage of the city of god (jannat). The mercy on the divine souls has been possible due to its (mercy)excessive vastness and kindness . 

 

 36.  मेहेरें खेल देख्या मोमिनों , मेहेरें आये तले कदम | 

         मेहेरें क्यामत करिके , मेहेरें हँसि के मिले खसम || 

        ब्रह्मात्माओं ने परब्रह्म की कृपा से इस नश्वर जगत नाटक को देखा | कृपा का संबल पाकर वे पुनः परमात्मा के चरणों तले आ गयीं | कृपा से ही इस माया का सम्मोहन टूटा और प्रियतम  अपनी आत्माओं से हँसकर मिले | 

 

        Due to supreme lords (truth) mercy, divine souls were able to see the play (drama) of this mortal universe . With the support of mercy they (souls) again came under the shelter (feet) of the divine lord . The spell of supernatural power/ illusion / hallucination was broken by mercy and the beloved lord met his souls laughingly  (lovingly). 

        

37. मेहेर की बातें तो कहूं , जो मेहेर को होवे पार | 

       मेहेरें हक न्यामत सब मापी , मेहेरें मेहेर को  नहीं सुमार || 

     स्वामी की कृपा का पार पा सकूँ तो उसके विषय में कुछ कहूँ ? स्वंय कृपा ने तो परब्रह्म की सभी अलौकिक संपदाओं का नाप -तोल  कर डाला | मेहर  से खुद उनकी मेहर का पार कैसे पाया जाय !

 

Shri Prannath ji says unless and until I am able to find limit of lords mercy , how can I tell about the context of the lords mercy ? Mercy itself has measured the divine lords supernatural wealth (wisdom). How is it possible to know the lords mercy limit by mercy itself?   


38. जो मेहेर ठाढ़ी रहै , तो मेहेर मापी जाय | 

      मेहेर पल में बढ़े कोटि गुनी , सो क्यों मेहेरें मेहेर मपाय || 

       प्रियतम की कृपा जरा रुके तो उसे नाप लिया जाय | श्रण - श्रण में वह करोड़ों गुणा बढ़ जाती है | इसीलिये तो उनकी मेहर प्राप्त करके भी उसे आँका नहीं जा सकता | 


      If our beloved lords mercy stops for a while , then only it can be measured. But in every second , it is increased by million folds , therefore even after receiving lords grace , it cannot be assessed .


39. मेहेरें दिल अरस किया , दिल मोमन मेहेर सागर | 

      हक मेहेर ले बैठे दिल में , देखो मोमिनों मेहेर कादर || 

     परमात्मा की कृपा ने उनकी आत्माओं के दिल को उनका धाम बना दिया | अपनी मेहर लेकर स्वयं स्वामी उस सिंहासन पर विराजमान हो गये हैं | सामर्थ्यवान प्रियतम की कृपा तो देखो | 

     

     Divine lords mercy has made hearts of his souls as his (lords) home . Along with his mercy lord himself is sitting on the throne (in the heart) . Shri Prannath ji tells us to see the mercy / grace / kindness of our powerful , capable beloved lord .


40. बात बड़ी है मेहेर की , हक के दिल का प्यार | 

       सो जानें दिल हक का , या मेहेर जानै मेहेर को सुमार || 

      कृपा की महिमा बड़ी है वह तो स्वामी के दिल के प्रेम का प्रकटीकरण , इज़हार है | जिसे उनका अनुग्रह प्राप्त है , वही स्वंय के मन की थाह पा लेता है , अथवा कृपा ही कृपा को तोल सकती है | 


    Glory of mercy is very great . It is a visible expression of the love in the heart of our lord .Those who are graced with it can only find the depth of lords mind or only mercy can measure mercy . 


41. जो एक वचन कहूं मेहेर का , ले मेहेर समझियो सोय | 

       अपार उमर अपार जुबाँ , मेहेर का हिसाब न होय || 

       स्वामी  की कृपा से मैं एक भी शब्द कहूँ तो उसको उनके कृपापात्र बनकर समझने का प्रयास करें | चाहे असंख्य जीवन मिलें और कहने को असंख्य जिह्वा प्राप्त हो जायें तो भी स्वामी की कृपाओं को गिना नहीं जा सकता | 

      

      Shri Prannath ji says , whenever I express (tell) even  a single word of lords mercy , then you must make an effort to understand it by becoming lords favourite . Whether we get infinite lives and infinite tongues to speak , then too we will not be able to count the mercy of our lord .


42.  निपट बड़ा सागर आठमां , ये मेहेर को नीके जान | 

      जो मेहेर होय तुझ ऊपर , तो मेहेर की होय पहिचान || 

      हे आत्मा ! यह आठवाँ , कृपा का सागर अत्यधिक विशाल , असीम है | उनकी कृपा से तू यह निश्चित जान ले , यदि तुझ पर स्वामी की कृपा हो जाये तो तू कृपा को पहचान सकती है |   

 

     O Soul! This eighth ocean of mercy  is highly great and limitless . With lords mercy , you must definitely know that if lords mercy is on you then you can easily recognise it . 

 

 43. सात सागर बरनन किये , सागर आठमां बिना हिसाब | 

       ये मेहेर को पार न आवही , जो कई कोटि करूं किताब || 

      सात सागर का वर्णन  तो कर दिया | इस आठवें सागर का हिसाब नहीं है | चाहे करोड़ों ग्रंथ लिख दूँ तो भी परब्रह्म परमात्मा की कृपा का पार नहीं पाया जा सकता | 

 

       Sri Prannath ji says , I have explained the seven oceans , but there are no words to explain the eighth ocean . Even if I write millions of texts , then too it is not possible to know the limit of mercy of supreme lord .

   

44. ये मेहेर मोमन जानहीं , जिन ऊपर है मेहेर | 

       ताकों हक की मेहेर बिना , और देखें सब जेहेर || 

      इस मेहर को वही मोमिन , ब्रह्म सृष्टि जानती है , जो उनकी कृपा से अनुग्रहित है | उनको प्रियतम की कृपा के बिना और सब कुछ विषतुल्य दिखाई देता है | 

 

    Only those believers and eternal creations know about this mercy , who are graced with it . And anything without lords mercy seems like poison to them .   

 

45. 'महामति 'कहें ऐ मोमिनो !ये मेहेर बड़ा सागर | 

      सो मेहेर हक कदमों तले , पिओ अमीरस हक नजर || 

      महामति स्वामी श्री प्राणनाथ कहते हैं कि हे ब्रह्मात्माओ ! कृपा का सागर अत्यधिक विस्तार युक्त्त है | प्रियतम के चरणों तले बैठकर , उनकी दृष्टि से बरसते कृपामृत के प्याले भर -भर कर  पीजिये | 

 

       Mahamati Shri Prannath ji says, O divine souls !This ocean of grace / mercy is extensively vast . Sit under (beside) the feet of the beloved lord and have unlimited a amount of nectar of mercy , which is always pouring from his eyes (i.e. love)              

 

                                                     PRANAM JI 


Monday, May 14, 2018

KULJAM SWAROOP SAHEB.....MUL MILAVA......PARNAMJI

SHRI RAJ SHAYAMA JI SADA SAHAY

श्री राज शयामा जी सदा सहाय  














मूल मिलवा 


1. इन विध साथजी जागिए , बताय देऊ रे जीवन | 

    स्याम स्यामाजी साथजी , जित बैठे चौक वतन || 

महामति श्री प्राणनाथ जी कहते हैं , हे मेरे प्यारे सुन्दर साथजी , इस प्रकार जागो ! मैं आपको रंगमहल की प्रथम मंज़िल पर   िस्थत  'मूल मिलवा ' की स्मृति दिलाता हूँ  |  संसार में मृत तुल्य सोई आत्मा को जीवन प्रदान करने वाले शब्दों में अपनी उस मूल बैठक की बात कर रहा हूँ , जहाँ श्री राजजी , श्यामाजी एवं ब्रहमात्माएँ एकात्म - अदूैत भाव से विराजमान हैं |  


Mahamati SHRI PRANNATHJI says....O! my lovely sundersath ji (followers) WAKE UP. I will make you remember the first floor of rang mahal where 'MUL MILAVA'  is situated . Through my words I am trying to give life to all the souls which are fully engrossed in the world and symbolically dead in regard to remembering their main sitting area (original / eternal home), where Shri Rajji, Shayamaji and all divine souls are sitting in one form and are inseparable. (we cannot differentiate between them).


2. याद करो सोई साइत , जो हॅसने माँगया खेल | 

    सो खेल खुसाली लेय के , उठो कीजिए केल || 


   उस घड़ी को याद करो जब आपने हॅसी -हॅसी में दुखपूर्ण ब्रह्मांड को देखने की माँग की थी | वह खेल तुमने देखा | इसे देख लेने का , सुख - दुखमय अनुभव का आनन्द लेते हुए उठो एवं अपने प्रियतम परमात्मा से रमण करो | 


  Try to remember the time while playing and in fun had demanded to see (be) this sorrowful world. Now you have seen it. Get up! while watching it , with feeling of happiness and sadness, meet your delightful lord in a pleasing way.


3.  सुरत एक ही राखिए , मूल मिलावे माहें | 

     श्याम श्यामाजी साथजी , तले भोम बैठे हैं जाहें || 


  आप अपना ध्यान मूल मिलवा खिलवत की बैठक में पूर्ण एकाग्रता से स्थिर कीजिये | रगंमहल  की नीचे की मंज़िल में , ' मूल मिलावा ' के सिंहासन का ध्यान करो , जिस पर उत्तम पुरुष , अक्षरातीत  ब्रह्म अपनी आनन्द अंग श्यामा सहित शोभायमान हैं | 

 

Mahamati Shri Prannathji says , you must concentrate your thoughts on the meeting in Mulmilava (khilwat).  Keep in your thoughts - the lower floor in ragmahal , of mulmilava  where the supreme lord Aksharatit along with his beloved Shyamaji is sitting on the throne. It is beautiful.


4. चौसट थंभ चबूतरा , इत कठेड़ा विराजत | 

     तले गिलम ऊपर चन्द्रवा , चौसठ थंभों भरा इत || 


     रंगमहल के इस गोल चबूतरे को घेर कर चौसठ स्तम्भ शोभित हैं | इन स्तम्भों के बीच कटहरा हैं | नीचे सुन्दर गलीचा बिछा हैं | ऊपर मनोहरी चँदोवा तना हैं | ये कालीन और चँदोवे चौसठ स्तंभों को घेर कर नीचे ऊपर तक छाये हैं | 


  Mahamati Shri Prannathji describes - This round dais (platform) in ragmahal is surrounded by sixty-four decorative pillars. There is railing between these pillars. On the floor there is beautiful carpet. On the top there is  attractive divine stem (axis). This is all over the place on top and is covering this carpet and sixty-four sandalwood pillars from top to bottom (forming canopy / arc).


5. कठेड़ा किनार पर  , चबूतरे गिर्दवाय  | 

     सोलह थंभो लगता , यह जुगत अति सोभाय || 


   चबूतरे के किनारे , सोलह स्तभों को छूता हुआ , अटारी युक्त कटहरा सुन्दर बनावट के कारण महान शोभा धारण किये हुए हैं | 


  At the corners of this dais (platform), touching these sixteen pillars, is super structure of railing with design on it are of great magnificence (utter beautiful). (The decoration is graceful).


6. चार  द्धार चारों तरफों , और कठेड़ा सब पर | 

    चौसठ थंभो के बीच में , गिलम बिछाई भर कर || 


    प्रति सोलह स्तम्भों के बाद एक द्धार  हैं | इस प्रकार चार द्धार चारों ओर हैं | अन्य  किनारों पर चारों ओर कटहरे हैं | इन चौंसठ स्तम्भों के बीचों बीच उनको छूता हुआ सुन्दर कालीन बिछा हुआ हैं | 


   After every sixteen pillars there is a door . So we have four doors on four sides. On the rest of the corners of sides is railing. Between sixty- four pillars and touching them is beautiful carpet.


7. कहूं चौसठ थंभो का बेवरा , चार धात बारे नंग |

     बने चारों तरफों जुदे जुदे , भये सोलह जिनसों रंग || 


   पहले चौसठ खंभों की धातुओं और रंगों का विवरण दे दूँ ,  उनमें चार तो धातुएँ हैं और बारह प्रकार के नगीने हैं | चारों ओर इन्हीं के बने स्तम्भों के चार खंड हैं | प्रत्येक खंड में एक विशेष क्रम से इन धातुओं और नगों के स्तम्भ बने हैं , जहाँ अलग - अलग सोलह रंगों की सुन्दर मीनारें दिखाई देती हैं | 


Shri Prannath ji further describes the material used for making sixty- four pillars and their colours . He says ..first I will give description regarding the metals and colours of which these sixty- four pillars are made. Four types of metals and twelve kinds of different gems / stones are used. On all sides, pillars are made of these and further divided into four sections / blocks. Each section has particular type of metal and gem of which is made of. Here we can see sixteen different colourful beautiful minarets.


8.  चारों तरफों एक - एक रंग के , तैसी तरफों चार  | 

       नए - नए रंग के दूजे संग , चारों तरफों चौसठ सुमार || 


    चारों ओर एक - एक रंग के सोलह स्तम्भ हैं ,जिनसे चारों दिशांए शोभायमान हुई हैं | एक दूसरे के संग नया रंग दिखाई देता हैं | इन सब की गिनती तो मात्र चौसठ हैं - परन्तु शोभा अपार हैं | 


   On each side  there are sixteen pillars of one colour , because of which all directions are beautiful and lustrous .  With each other , form a new colour  which can be seen.  In number they are only sixty- four , but their grace / decoration is magnificence (beyond words to explain).


9. ये चार नाम कहे धात के , हेम कंचन चाँदी नूर | 

     यह चार रंग का बेवरा , लिए खड़े जहूर || 


    चार धातुओं के नाम यह हैं - सोना - अर्थात कंचन  , जिसे सोलह बार तपाकर शुद्ध किया हो | स्वर्ण , चाँदी और नूर , जिसका रंग अति उज्जवल और ज्योति श्वेत हैं | इन चारों रंगों का ब्यौरा दिया | इनमे अपूर्व अलौकिक आभा एवं धुति का प्रकटीकरण हुआ है | 


Shri Prannathji tells us the names of metals used:- are 1. gold- which has been melted sixteen times to bring it to its original form or pure state i.e. 2. kanchan , 3.silver and 4. is light metal which is bright and is silvery light as white (platinum). Details of these four colours has been given, which are with extraordinary divine supernatural luster , have been disclosed i.e. came to light / appeared.


10.  और बारह जवेरों का बेवरा , पाच पाने हीरे पोखराज | 

        मानिक मोती गोमदिक , रहे पिरोजा बिराज || 

         बारह जवाहरात , नगीनों का ब्योरा दूँ | पाच , पन्ना , हीरा , पोखराज , माणिक , मोती , गोमेद और फिरोजा तथा हरित मणि के बने स्तम्भ विराजमान है | 

    Shri Prannathji further gives description regarding the twelve jewels , gems used. They are as follows:- Emerald, Diamond, Topaz (king of jewels) , Ruby , Pearl, Onyx (stone), Turquoise, a rare garnet or green gem Andradite . All are sparkling in these pillars. ( पाच  means made of five metals :- gold , silver, copper, iron and lead)

11.  नीलवी और लसनिया , और परवाली लाल | 

       और रंग कपूरिया , ये रंग बारे इन मिसाल || 

       इसके अतिरिक्त नीलमणि रत्न , लहसुनियाँ , लाल परवाली एवं कपूर्र वर्ण के स्तम्भ हैं | उदाहरण या नमूने के लिये ही ये रंग बताये गये हैं | यथार्थ में यह सब परब्रह्म परमात्मा की धुति से धुतिमान , उनके तेज का प्रकटीकरण ही हैं | 


  Beside the earlier mentioned gems there is blue sapphire , beryl (lahsuniya - hard but light metal, cat's eye) and also greenish red and camphor colour pillars are present. Shri Prannathji says that all these colours  are for example sake. In reality there is glow of the spirit of the eternal or supreme (divine). The luster which has been disclosed , the colour, glow have been explained with the examples of gems and stones for people to understand how graceful , stunning, magnificent it is.


12. चार  द्धार चार रंगके  , आठ थंभ भय जो इन | 

      पाच मानिक और  नीलवी  , द्धार पोखराज चौथा रोसन || 


     अब चार  द्धारों  की शोभा निहरें | दोनों ओर एक रंग के दो स्तम्भ हैं | सब मिलाकर चारों द्धारों के आठ स्तम्भ हुए | उनमें पाच , माणिक  , नीलमणि  , पोखराज आदि रत्नों की आभा से आलोकित हैं | 


Now we must concentrate on the decoration of the four doors. There is a pillar of same colour on each side of the door. So by adding all we get eight pillars for four doors. These pillars are decorated with the shine and luster of gems like ruby, blue sapphire , topaz etc. and thus are full of light which is from these gems and  five metals (pach).


13. और थंभ दोय पाच के , दोय तरफों नीलवी संग | 

     द्धार नीलवी संग दोऊ पाच के , करें साम सामी जंग || 


     एक द्धार के दोनों ओर दो पाच के स्तम्भ हैं तो उनके साथ लगते हुए दो स्तम्भ नीलमणि धातु के हैं | उनके सामने के द्धार पर अन्दर दो स्तम्भ नीलमणि और उनके साथ दो पाच के हैं | इन सब का तेज , शोभा और धुति परस्पर होड़ लेती - सी दिखाई देती हैं | 


(doors explained: of one direction)

On both sides of one door ,(inner side) there are pillars made of mixed metals (pach)  and next to them are pillars of blue sapphire.  On the door opposite of the door mentioned there are pillars of blue sapphire (inner side) and attached to them are pillars of mixed metals. It seems as these decoration , luster and shiny is in competition with each other. 


14.  दोय थंभ द्धार मानिक के , दोय पोखराज तिन पास | 

        दोय थंभ द्धार पोखराज के।  ता संग मानिक करे प्रकास | | 

        दूसरी दोनों दिशाओं के द्धार इस प्रकार हैं | द्धारों के दो स्तम्भ माणिक रत्नों के हैं तो उनके साथ लगते दोनों स्तम्भ पोखराज के हैं | इसके सामने के द्धार के दो स्तम्भ पोखराज के हैं उनके साथ दोनों स्तम्भ माणिक रत्न के ज्योति पुँज हैं | 

The doors in the opposite direction are such :- on each inner side of the door, pillars are of ruby and attached to these pillars are pillars of topaz. The door opposite to this door has pillars of topaz in the inner side and attached to them are pillars of ruby which are source of light.


15.  थंभ बारह भये इन विध , साम सामी एक एक | 

        यों बारे बने साम सामी , तरफ चारों इन विवेक || 

  

       शेष जो बारह स्तम्भ हैं , उनकी शोभा इस प्रकार हैं | आमने सामने के एक - एक स्तम्भ एक ही रत्न एवं रंग के , समान ज्योति पूर्ण हैं |  इस प्रकार चारों ओर इन बारहों  स्तम्भों का यही ब्योरा हैं | 

    Regarding the rest of the pillars, their decoration is in this way. In front of each other , each pillar is made of one kind of gems and colour , and they are shining brightly. This way  these twelve pillars (each) are explained (described) for all four directions.


16. हीरा लसनिया गोमादिक, मोती पाने परवाल | 

      हेम चाँदी थंभ नूर के , थंभ कंचन अति लाल || 

     

       एक  द्धार से दूसरे द्धार तक बारह स्तम्भ इस क्रम में हैं  :- हीरा , लहसुनिया , गोमेद , मोती, पन्ना , परवाल , सोना , चाँदी , नूर और कंचन  - जिसमें गहरी लाल धुति हैं |  

      From one door to other door the twelve pillars are as follows :- diamond, beryl (cat's eye....black shine), onyx, pearl , emerald , greenish red, gold , silver , light metal (platinum) and kanchan (gold in purest form) which has deep red lustre.


 17. पिरौजा और कपुरिया , याके आठ थंभ  रंग दोय | 

       गिन छोड़े दोय द्धार से , बने हर रंग चार - चार सोए || 

       फिरोजा और कपूरवर्ण युक्त आठ स्तम्भ हैं , जिनमें रंग दो ही हैं |   द्धारों के स्तम्भों को साथ मिलाकर गणना करें तो हर रंग और धातु के चार - चार स्तम्भ शोभायमान हैं | 

        Shri Prannathji further explains that there are eight pillars of  turquoise and camphor , which have only two colours. When we take account of all pillars including those of doors we find that there are four pillars of each colour  and metal standing beautifully. 

18.  एह सोले थंभों का बेवरा , थंभ चार चार एक एक रंग के | 

        सो चारों तरफों साम सामी , बने मिसल चौसठ ये || 

        यह तो सोलह स्तम्भों का विवरण हैं | चार - चार स्तम्भ एक  - एक रंग के हुए | इस प्रकार कुल मिलाकर चौसठ थंभ एक दूसरे के आमने - सामने एक समान  पंक्तिबद्ध खड़े हुए हैं | 

      Shri Pranathji says this was the description of sixteen pillars. Four pillars are of each colour. They are standing in front of each other in a straight line and thus we have sixty - four pillars in all.

  19. चारों तरफों चंद्रवा , चौसठ थंभों के बीच | 

      जोत करे सब जवेरों , जेता तले दुलीच ||    

     उन चौसठ स्तम्भों को घेरकर ऊपर चँदोवा तना हैं | स्तम्भों के ऊपर चँदोवा , उसी के बराबर नीचे फर्श पर स्तम्भों को छूती कालीन , सभी रत्नों की आभा लिये शोभायमान हैं | 

      There is canopy covering all sixty- four pillars. As there is canopy on top, same way there is carpet at the floor touching all pillars. It is shinning with all the lustre of gems and jewels and is beautiful.

20. माहें वृक्ष वेली कई कटाव , फूल पात नकस | 

     देख जवेर जुगत कै, जानों के अति सरस || 

    नीचे बिछी कालीन की कशीदाकारी और बुनाई में कई प्रकार के वृक्ष , बेलें , पौधों के नमूने बने हैं | युक्तियुक्त बड़े ढंग से सजा चँदोवा ऊपर शोभायमान होने से बड़ा भव्य लगता हैं || 

The embroidery and weaving of the carpet on the floor has different kinds of samples of trees , creepers and plants. The canopy which has been very reasonably decorated over on top is stunning and makes the whole look magnificently gorgeous.


21. इन चौक बिछाई गिलम , तिन पर सिंहासन | 

       चारों तरफों झलकत , जोत लहरी उठत किरन || 

       'मूल मिलावा ' के इस चौक में बिछी कालीन पर सिंहासन शोभायमान हैं |  उसके चारों ओर से ज्योति की लहरें उठती और किरणें झिलमिलाती दिखाई देती हैं | 


      Shri Prannathji says :- In the courtyard of this ' MUL MILAVA' on the carpet there is a beautiful throne. From all sides of this throne we see waves and rays of light sparkling.

22. झलकत सुन्दर गिलम , अति शोभित सिंहासन 

      यों जिमी जोत जवेरन की , बीच युगल जोत रोसन || 

      बहुत सुन्दर कालीन झिलमिला रहा हैं , उस पर सिंहासन धुतिमान हैं | मानो सभी ओर रत्नों का प्रकाश जगमगा रहा हो | उन सब को प्रकाशित करती हुई किशोर दम्पति श्याम - श्यामा के स्वरूप की धुति हैं | 

     The very beautiful carpet is sparkling (shinning) . There is majestic throne on it . There is radiance of gems all around. It seems that lustre of the form of young couple SHYAM - SHYAMA ji is illuminating everything i.e. all over. (to be enlighten spiritually).



23. लाल तकिए ऊपर सोभित , धरे बराबर एक दोर | 

     नरमों में अति नरम हैं , पसम भरे अति जोर || 

      कालीन पर सब ओर स्तम्भों के बीचों बीच लाल रंग के गाव तकिये एक समान अन्तर से पंक्तिबद्ध धरे हैं | ये तकिये पशम से भरे अति नरम , मुलायम हैं | 

      On the carpet between the pillars red colour cushions are kept in queue. These cushions are filled with fur (the soft wool - pashem) which makes them very soft. 


24. जेता एक कठेड़ा , सब में सुन्दर तकिये | 

      तिन तकियों साथ भराय के , बैठे एक दिली ले || 

     

     जितने कटहरे स्तम्भों के बीच आये हैं उतने स्थान पर सुन्दर तकिये सुशोभित हैं | इन तकियों की ओट लेकर प्रियतम परमात्मा की अंगनाएँ , एक मन , एकात्म हो सब ओर उन्हें घेर कर बैठी हैं | 

      In all those places, where there is hand railing between the pillars, beautiful cushions are adorned (decorated). Taking shelter behind these cushions are sitting all the beloved sweethearts of the eternal (the lord). Their mind and soul have become an integral part of and with supreme lord and they are sitting encircling him.


25. जिन विधि बैठियां बीच में , याही विध गिर्दवाय | 

       तरफ चारों लग कठेड़ा , बीच बैठा साथ भराय || 

       वे जिस प्रकार सिंहासन के आसपास बैठी हैं , उसी प्रकार एक पंक्ति को घेरकर दूसरी पंक्तियों में शोभायमान हैं | चारों ओर के कटहरे के बीच एक दूसरे से जुड़ कर ब्रह्मात्माएँ विराजमान हैं | ' मूल मिलावे ' की बैठक इनकी शोभा से भरीपूरी दिखाई देती हैं | 


    They are beautifully sitting beside each other in other queue , as they are sitting in the first queue encircling the throne. All divine souls are sitting closely in between the railing all around. This lounge of 'MUL MILAVA' can been seen filled with their grace.


26. किरना उठें नई नई , सिंहासन की जोत  | 

      कई तरगं इन जोत के , नूर  नंगों से होत || 

      सिंहासन की ज्योति से प्रतिपल नयी किरणें फूट रही हैं | इसके नगीनों की ज्योति से कई तरंगे  उठकर वातावरण में लहरा जाती हैं | 

        Every minute (each second) new rays are splitted ( burst) from the light of the throne. Many times waves from the light of gems of the throne ripple in the atmosphere (environment).

27. पाइए इन तखत के , उत्तम रंग कंचन  | 

       छः डाँड़े छः पाइयों पर , अति सुन्दर सिंहासन || 

     सिंहासन की पाटी  के नीचे छहों पाये उत्तम कंचन रंग के हैं | इन छः पायों पर बड़े ही सुन्दर छः   डंडे खड़े हैं |  उनके बीच अति सुन्दर भव्य सिंहासन हैं | 

     Under the bench of the throne there are six legs which are of best golden colour. On these six legs there are very beautiful six stanchion (poles / rods for support ). Between them , there is this extremely beautiful magnificent throne.


28. दस रंग डाँड़ों देखत , नये नये सोभित जे | 

       हर तरफों रंग जुदे जुदे , दसों दिस देखत ए || 

       प्रत्येक डंडे की रंगों से अलंकृत शोभा एक दूसरे से नयी , निराली और बढ़ती हुई प्रतीत होती हैं | जिस ओर से देखो , नया रंग दिखाई देता हैं | दसों दिशाओं के दस रंग हैं | 

      From the colours of these ornamented poles , the decoration seems to be new , rare and increasing every time. When we see from any direction , we see a new colour. So for ten directions we have ten colours. 


29. एक तरफ देखत एक रंग , तरफ दूजी दूजा रंग | 

     यों दसों दिसा रंग देखत , तिन रंग रंग कई तरंग || 

     एक ओर देखें तो एक रंग दिखाई देता हैं | दूसरी और दूसरा नया ही रंग हैं | दशों दिशाओं में दस रंग हैं ही | उन रंगों में से अनेक तरंगें रंगें उठती हुई वातावरण में कौंध जाती हैं | 

       Shri Prannathji says :- when we see in one direction , we see one colour. In other direction we see a new different colour. Ten directions have ten colours in them. Many waves rise from these colours and flash into the atmosphere (environment).


30. तीन डाँड़े जो पिछले , दो तकिये बीच तिन | 

      कई रंग वृक्ष वेली बूटियाँ , ये कैसे होय बरनन || 

      सिंहासन की पिछली ओर तीन डंडों के बीच दो गाव तकिये धरे हैं | उनमें भी कई फूल - पौधों के अति सुन्दर नमूने हैं | उनका वर्णन कैसे किया जाए ?

  Behind the throne , between the three poles , two soft cushions are kept. These cushions are decorated with many beautiful embroideries of plants and flowers. Shri Prannathji asks how will I describe all this ? (i.e. minute detailing is so vast that it cannot be explained in words )   

31. चारों किनारे चढ़ती , दोरी बेली चढ़ती चार | 

      चारों तरफ फूल चढ़ते , करत अति झलकार || 

     चारों किनारों पर ऊपर की ओर जाती चार धारियाँ अलंकृत रूपाकारों में हैं | तकियों में डोरी डाली गयी हैं | चारों ओर चित्रित एंव अलंकृत नमूने में बने फूल अपनी आभा से झिलमिला रहे हैं| 

   On the four edges , the four stripes , which are going upward are in ornamental form . In cushions a cord has been put (woven belt ). The samples of painted and ornamental flowers are sparkling with lustre in all directions.

32. तिन डाँड़ो पर छत्रियाँ  , अति सोभित हैं दोय | 

      माहें कई दोरी वेली कांगरी , क्यों कहुँ  सोभा सोय ||  

     इन डंडो पर दो छत्र अत्यधिक शोभा लिये हुए हैं | उसके नमूने में भी कई सीधी धारियाँ बेलें और कटावदार झालरें बनी हैं | इन सबकी शोभा का वर्णन कैसे करूं ?

       Two brolly (umbrella) on these rods are highly decorated . On the umbrella , there are samples of many straight stripes , laces and rifty frills. Shri Prannathji  says how to describe all the decorations ?  (It is not an easy thing to do ).

  

33. दो कलस दो छत्रियों पर , छे कलश ऊपर डाँडन | 

      आठों   के अवकास में , करत जंग रोशन || 

      दो छतरियों पर दो कलश , छः कलश , छः डंडों पर इन आठों के नूर का तेज एक - दूसरे की आभा को मंद करने के लिये एंव आकाश में फैलने के लिये संघर्ष करता प्रतीत होता हैं | 

     On these two umbrellas there are two urn , one on each and also six urn on six rods (stanchion). The glow of these eight (light - platinum) are trying to dull the lustre of each other and they are struggling to spread their own glow in the sky . (It seems that they are trying to come over each other i.e. too much of glow from each ).


34. नकस फूल कटाव कई , कई तेज जोत जुगत | 

      देख देख के देखिये , नयना क्यों ए न त्रपत  || 

      उन छत्रों में पुनः कई प्रकार की नक्काशी , तेज और ज्योति युक्त फूल और कटाव बने हैं | इन्हें देखो तो देखते ही रह जाओ | देख - देख कर नेत्र अघाते नहीं हैं | 

      Shri Prannathji explains that these umbrellas again have different kind of carving , flowers and cutting with glow and sheen(light). If we look at them , we keep looking at them as they are very beautiful and even continuously looking at them does not damage our eyes.


35. चकले दोउ पसमी , जोत जवेर नरम अपार | 

       बैठे सुन्दर स्वरूप दोऊ , देख देख जाऊँ बलिहार || 

       किशोर युगल स्वरूप के बैठने के लिये दो चौकियों पर पशम से भरी गद्दियाँ धरी हैं | उनमें कई प्रकार के रत्नों की आभा निकल रही हैं | वे अत्यन्त नरम और मुलायम हैं | उन पर सौंदर्य के सागर और स्रोत दोनों स्वरूप , श्री राजश्यामा जी विराजमान हैं | उन्हें देख - देखकर आत्मा बलिहारी जाती हैं | 

      There are two chairs , on which cushions filled with pashm (soft wool) has been kept for the young couple (duo) whose nature (swaroop) is supreme lord . There are jewels , on cushions of which lustre is coming out. These are extremely soft and tender . On these, the source and sea of beauty (charm), both Shri Raj-shyamaji  are sitting . By looking at them our spirit (soul) becomes affectionate ....all over( i.e. crazy and devoted - giving self to lord)

36. जरे जिमी की रोशनी , भराय रही आसमान | 

      क्यों कहुँ जोत तखत की , जित बैठे बका सुभान || 

     परमधाम के एक कण का प्रकाश आसमान को ज्योति से भर देता हैं तो उस सिंहासन के नूर का क्या कहूँ , जिस पर अखंड परमधाम के स्वामी स्वंय परब्रह्म शोभायमान हैं | 

      The radiance of one small particle of our eternal home can fill whole sky with light , so think.....Shri Prannathji asks......what can be said regarding the beauty and light , lustre of the throne , on which the lord of this seamless (entire) eternal home , our supreme lord, himself is seated.

37. वर्णन करूँ मैं इन जुबां , रंग नंग इत के नाम | 

      ये शब्द तित पहुँचे नहीं , पर कहे बिना भागे न हाम || 

     इस नश्वर जिह्वा और सीमित शब्दों में परमधाम की शोभा सामग्री एंव नगों का वर्णन करता हूँ | परन्तु ये शब्द उस शोभा तक नहीं पहुँच पाते | फिर कहे बिना भी मन में उमड़ती अभिलाषा शान्त नहीं होती | 

       Shri Prannathji further says that with this mortal tongue and limited words , I try to explain the decoration , lustre , material and gems / jewels of our eternal home . But these words can not reach the level of decoration , which is so magnificent (i.e. explanation with limited words is not possible).  The desire to tell about it , is overflowing and the mind will not calm down if it is not said.

38. ये जवेर कई भांत के , सोभित भांति रूप कई | 

      सो पल पल रूप प्रकासही , यों सकल जोत एकमई || 

      मूल मिलावा की बैठक में कई प्रकार के रत्न , नगीने आदि युक्तिपूर्वक शोभायमान हैं , जो पल पल में कई रूपों में अपनी नई ज्योति दिखा रहे हैं | सारी ज्योतियों का समूह , एक ही ज्योति पुंज बनकर विविध रंगों और रूपों में प्रकाशित होने पर भी , एक रूप दिखाई देता हैं | 

        In the lounge of 'Mul Milava' the different kinds of gems , jewels etc are tactfully and gracefully decorated , which are showing their several forms of new light at every second . All the groups of light form a light mass and even though shining in different colours and designs , yet seem to look one.

39. गिलम जोत फूल बेलियाँ , जोत ऊपर की आवे उतर | 

      जोतें जोत सब मिल रही , ये  रंग जुदे कहूँ क्यों कर || 

     कालीन की ज्योति , फूल बैलों की चमक एक दूसरे से होड़ लेती हैं | इन पर अन्य ज्योतियों की आभा बिखर रही हैं | इस प्रकार एक दूसरे से मिलती हुई अनेक ज्योतियाँ एकाकार हो गयी हैं |  उन्हें अलग रंग भी कैसे कहा जाय !

     It seems as light of carpet and glow of flowers and creepers are in competition with each other . On these the lustre of other lights is being scattered. This way several lights are meeting with each other and have become identical. Shri Prannathji says , How can we call them of different colour ? (they seem to be one).

   40. ये मूल मिलावा अपना , नजर दीजिये इत | 

       पलक न पीछे फेरिये , ज्यों इसक अंग उपजत || 

        यह अपनी मूल बैठक , एकान्त मिलन स्थली है , जहाँ हम सब एकात्म भाव से जुड़ कर बैठी हैं | हमें उसी मूल बैठक का धयान करना हैं | एक क्षण के लिए भी उससे आँख हटाइये नहीं | चिन्तन एंव ध्यान से ही मन में प्रेम उत्पन्न होगा | 

          This original lounge is our isolated meeting home , where we are sitting jointly with one emotion (being one). While on this earth we have to remember this original lounge (i.e. in our meditation). We don't have to remove our eyes from it for even a single second . By thinking and meditation we will be able to generate love for our lord in our minds . 

  41. जो मूल स्वरुप हैं आपने , जाको कहिए पर - आतम | 

       सो पर आतम लेय के , विलसिए संग खसम || 

       परमधाम में हमारे अपने जो मूल स्वरुप हैं , उन्हें परात्म नाम दिया गया | उसी परात्म के चिन्मय स्वरुप के माध्यम से प्रियतम के साथ विहार कीजिए | 

        Par-atam (one- self, soul) is the name given to our original nature (quality) who resides in supreme home or paramdham. Taking par-atam's blissful nature as medium (channel) and have recreation with the beloved. (have pleasure of love with the supreme power, the ultimate i.e. being deeply in love with him).

  ( Basis of eternal joy is our relation with Shyamaji and enjoying the bounties of abode is our award ).

42. महामति कहे ये मोमनो , करुँ मूल स्वरुप वरनन | 

      मेहेर करी है मासूक ने , लीजो रूह के अन्तसकरन || 

     महामति कहते हैं , हे ब्रह्मात्माओं ! मैं अपने मूल परब्रह्म स्वरुप की लीला का वर्णन कर रहा हूँ  | प्रियतम ने हम पर कृपा करके यह सूझ दी हैं तो अब इस स्वरुप को अपनी अन्तरात्मा में बसा लीजिए | 

     Shri Mahamati Prannathji says -  O divine soul's, listen , I am describing the performance of nature of our original spirit (soul). Our beloved lord with his mercy is making us understand this, therefore now keep this nature in your consciousness (soul) for ever.


PARNAMJI



Tuesday, January 16, 2018

KULJAM SWAROOP SAHEB......NIJNAM....PARNAMJI

                               SHRI RAJ SHAYAMA JI SADA SAHAAY

                                          श्री राज शयामा जी सदा सहाय 





                   



              निजनाम  



1.निजनाम श्री कृष्ण जी , अनादि अक्षरातीत | 

    सो तो अब जाहेर भये , सब बिध वतन सहित || 

  क्षर , नाशवान जगत एवं अक्षर -अविनाशी सत्ता से अन्य उत्तम पुरुष , अक्षरातीत ब्रह्म का निजी , स्वयं बताया हुआ , अपना नाम 'श्रीकृष्ण ' हैं | वे परब्रह्म अब इस संसार में निजनाम के अनन्त अखंड वैभव के साथ प्रकट हुए हैं , जगत में एकमात्र , अद्वैत सत्ता के रूप में जाने गये हैं | 

Beside this mortal world and immortal (god) exists another high power, the divine supreme lord who himself tells his name is 'Shri Krishna'. His spirit has now entered this world with the infinite, entire magnificence of the eternal home and in the universe he is  the only one who has been known as the absolute one.


2. श्री श्यामा  जी वर सत हैं , सदा सत सुख के दातार | 

   विनती एक जो वल्ल्भा , मो अंगना की अविधार || 

अपनी अर्धांगिनी , आनन्द अंग श्यामा के वे सच्चे स्वामी , पति हैं |  वे नित्य अविनाशी आनन्द प्रदान करनेवाले हैं |  हे वल्ल्भ, मेरे प्रियतम ! आपसे मेरी एक विनय हैं | मुझ अंगरूपा आत्मा की प्रार्थना को स्वीकार करने वाले मेरे आश्रय , मेरे स्वामी , मुझे  अंगीकार करें | 

He is true lord and husband (darling) to his wife (shyamaji) who is his part and as blissful as him i.e. his consort soul. He is always providing indestructible love, wisdom and blissfulness. Oh my beloved (husband) I make one request to you, PLEASE ACCEPT ME. O my support, please take me as your consort soul.

3. वाणी मेरे पिऊ की , न्यारी जो संसार | 

    निराकार के पार थे ,तिन पार के भी पार || 

    मेरे प्रियतम की यह तारतम वाणी इस असार संसार से निराली , अदिूतीय हैं | इसे चौदह लोक के पार शून्य निराकार , उसके पार अक्षर ब्रह्म तथा उनसे भी परे जो अक्षरातीत ब्रह्म हैं -उन्होंने स्वयं प्रकट किया हैं | 

This continuous speech of my beloved, i.e. his holy words (DIVINE WISDOM) are rare and unique from this unreal world. This has been revealed by divine supreme lord who is beyond the perishable fourteen worlds, lower heaven, the formless god and is also beyond the eternal god,the upper heaven.The supreme lord has made this divine wisdom,the absolute truth VISIBLE.

4. अंग उत्कंठा उपजी , मेरे करना एह विचार | 

    ए सत वाणी मथ के , लेऊं जो इनको सार || 

     हे प्रियतम ! मुझ अंगना के मन में यह उत्कंठा , अभिलाषा उत्पन्न हुई हैं और मैंने उसे पूर्ण करने का निर्णय लिया हैं  कि इस सत्य वाणी का मंथन करके उसके सार को हृदय में धारण कर लूँ | 

O my beloved, I (who is your part-consort soul) have generated a powerful and strong desire in my mind. I have decided to complete it by making efforts to solve and bring conclusion of your truthful speech (divine words) and retain (keep) it's essence in my heart.

5. इन सार में कई सत सुख , सो मैं निर्णय करुँ निरधार | 

     ए सुख देऊं ब्रह्मसृष्ट को , तो मैं अंगना नार || 

   इस सार को ग्रहण करने से कई शाश्वत सुख , नित्य आनन्द प्राप्त होते हैं | इस वाणी के दूारा मुझे  सत्य और झूठ का निर्णय करके सत्य का निश्चित मार्ग निर्धारित करना हैं | सच्चिदानन्द मार्ग पर चलने से जो सुख प्राप्त होता हैं , वह मैं अपनी संगी ब्रह्मात्माओं को भी दे दूँ , तब मैं धाम धनी श्री राज जी की अर्धांगी , प्रियतमा सिद्ध होती हूँ |  

By accepting the essence of your truthful speech , we receive many eternal pleasures and also everlasting  and constant happiness. Through this divine words of your speech, I have to decide and identify the difference between the reality and deception (truth and falsehood of the world). When I will share the pleasure and happiness, which I derive from walking on the path shown by the supreme consciousness (satchidanand) with my companion divine souls, then I will become and will be able to prove myself to be better half  or consort soul, and become beloved of our eternal lord Shri Rajji (Dhamdhani Shri Rajji).

6. जब ए सुख अंग में आवहीं , तब छूटि जाय विकार | 

    आयो आनन्द अखंड घर को , श्री अक्षरातीत भरतार || 

   जब उस नित्य अखंड आनन्द का अनुभव अंग प्रत्यंग में होने लगता हैं तो माया के लगाव एवं इन्द्रियों के विषयों से उत्पन्न सभी विकार छूट जाते हैं | अक्षरातीत स्वामी , मेरे पति के अखंड घर , परमधाम का आनन्द मुझे प्राप्त हुआ | 

When the entire body feels this everlasting and uninterrupted pleasure then the connection and attachment with the fascination of worldly desires and issues of deformities and ailments which are generated from senses LEAVE. Then the pleasure of the eternal home of the supreme lord, my beloved husband is thus received by me.

       









  












Sunday, December 31, 2017

KULJAM SWAROOP SAHEB.....SATGURU CHARAN SHARAN SUKDAEE....PARNAMJI..

SHRI RAJ SHAYAMA JI SADA SAHAAY

 

श्री राज श्यामा जी सदा                        सहाय 

सत गुरु चरण शरण सुखदायी  

1.वन्दो सतगुरु के चरण , भव जल तारन पार | 

   कुमति विनाशन सुख करण , गर्व प्रहारन हार || 


हम सतगुरु के चरणों में वन्दना करते हैं , वो जो माया के समुंद्र से तारने वाले ( पार करने वाले ) हैं | वे हमारे बुरे विचारों  का नाश करके हमारे गर्व (अभिमान ) को ख़त्म कर देते हैं | 


We bow in front of almighty our lord Shri Prannathji who makes us to swim freely from this sea of  greed and sorrow.

He is who helps us to overcome our ego by removing all our negative thoughts . 



2.करुणा सागर अमित गुण , चरण कमल के माहि | 

    सुख कारी शीतल सदा , सतगुरु पद की छांहि || 


सतगुरु करुणा (दया ) के सागर हैं तथा अनन्त गुणों के आत्म स्वरूप हैं | 

सतगुरु के चरणो की छाया सुखदायी हैं  तथा शीतलता देती हैं | 

Lord Prannathji is mercifull and kind. His qualities are limitless. We as humans cannot count his qualities. With his blessings we are happy and at peace.


3. ब्रह्मानंद परातपर , सो सतगुरु निजरूप | 

   परम पार सुख देत हैं। सुन्दर रूप अनूप | | 


क्षर अक्षर जगत से परे हमारे सतगुरु स्वयं परब्रह्म स्वरुप हैं और परमधाम के सुख देने

 वाले हैं | उनका स्वरुप सुन्दर हैं | 


Out of this world is our home from where the creator our supreme lord comes. His nature is supreme truth. He guides us and provides us the journey to our eternal home (paramdham). Our lord is very beautiful i.e. his presence is extremely beautiful and pleasure giving and so is the journey to our original home.


4. सगुण और निरगुण परे , प्रकृति पुरुषतेँ   पार | 

     तासों अक्षर कहत हैं , सो सतगुरु तेँ बार || 


इस त्रिगुनात्मक ब्रह्मांड , प्रकृति और क्षरपुरुष नारायण के पार अक्षर ब्रह्म हैं | 

सतगुरु उनसे भी पार अक्षरातीत धाम से आए हैं | 


Beyond universe (three dimensional) , nature and narayana there is akshar brahm. But our lord satguruji is from aksharatit, a place which is furthest of all. No place is beyond it. The highest place i.e. our eternal home.


5. प्रकृति पार के पार तंह , करुणा चित विचार | 

   परम हंस के काज जग ,सतगुरु नर वपु धार || 


प्रकृति के पार , अक्षरधाम से भी आगे रहने वाले , सरगुरु मेरे लिये करुणा दिल में लेकर एवं अन्य परम हंसों को धाम ले जाने मनुष्य रूप में प्रकट हुए हैं | 


My supreme lord has taken the form of human being. He has arrived from a place beyond nature and akshardham. His heart is full of mercy and he has come to take me(soul) and all other beautiful souls back to their eternal home.







   




Saturday, December 16, 2017

KULJAM SWAROOP SAHEB...SAMARPAN...PARNAM JI

SHRI RAJ SHAYAMA JI SADA SAHAAY

                 श्री राज शयामा जी सदा सहाय 


  समर्पण 

श्री राज शयामा जय शरणम 
श्री कृष्ण शयामा जय शरणम 
अक्षरातीत धनी जय शरणम 
अखण्ड आनन्द जय  शरणम 
धनी पूर्ण ब्रह्म जय शरणम 
सत चित आनन्द जय शरणम 
प्रभु प्राणनाथ जी जय शरणम 
निज ज्ञान दाता जय शरणम 
निजनाम दाता जय शरणम 
निजधाम दाता जय शरणम 
निज आनन्द दाता जय शरणम 

    समर्पण 
आनन्द स्वरूप श्री राज शयामा जी जो सत्य ,नित्य चेतन है हमें अखण्ड ,आनन्द ,आत्मा का ज्ञान तथा निजनाम मंत्र देते है |
हम सब उनकी शरण में है | 
वे श्री प्राणनाथ जी है ,जो सद्गुरु रूप में हमारा मार्ग दर्शन करते है | 


           SAMARPAN 

(Devotement-To belong whole heartedly)

Truthful, supreme consciousness, blissful SHRI RAJ SHYAMA JI (Shri krishna) came to this world as SHRI PRANNATH JI ,who is our lord. He guides us to the path of ultimate blissfulness ,give true knowledge of our being(soul) and also give Nijnam Mantra to all those who ever comes to him whole heartedly.

Saturday, January 16, 2016

RUN BABY RUN

                                         RUN BABY RUN       

                                                                      (JUNK FOOD)
When you hear the word junk... all things  that come in mind  are of no use i.e.waste products....not needed.And if I ask you to name junk foods... many of you will name... BURGER,PIZZA,PASTRY,NOODLES (especially 2 minutes)... and many more food items mainly made with white flour(maida as known in India) or sugar.

The question is WHY, yes a big why?

Answer from you might be it is unhealthy.It causes heart problems,diabetic,digestive problems and the list will go on... What about healthy foods...well any fruit or vegetable- any....yes any.WHY... because they are good for our health.

Now sit back and think......Is white flour or sugar really culprit or may be we are thinking all in the wrong direction.

Look these foods are not junk foods or for that matter any thing which is eatable,made with eatable ingredients and by any method of cooking are healthy.
Actually our mind has become junk and especially our digestive system.
HOLD- not due to these foods but by our wrong eating habits.
If now I say CAKE...what comes in your mind,the picture and lots of water in your mouth.You will smile and think of the flavour you love i.e. you feel good and your are happy.Your good hormones are produced, having good effect on your body.

If now I say BITTER GOURD( one of healthy foods)....you don't want to think about it,leave alone taste it,but you have to have it because labeled as healthy for your body.In your mind you are not feeling happy;you swallow;not much of good hormones are produced and so not much good effect on the body.

My point is that any food item taken at right time of  the day,in right quantity and taking in consideration the weather conditions of the area and most important having food with peace of mind and a smile on face is HEALTHY.
What we have done is made our snacks or luxury foods as our main course food.We are taking them in large quantity and thus have effected our digestive system.SO we simply blame white flour and don't look at our mistake.

In earlier times,our parents and grand-parents used to make many TASTY eatable items with salt,white flour, sugar and pure ghee(desi ghee) and enjoyed them and they were also healthy.The khastas,samosas,namkins,different kinds of sweets........The reason was they worked hard, had food at proper time and without any tension.Most important they had them as snacks and not as the main meal.

Now days people have time for every thing but not for proper food.They are working round the clock....busy...busy....buy every and any thing but the most important thing i.e. ENERGY for their body ..... have no time for it.Buy pizza.burger,chips,rolls and all such food items which should be taken in small quantity and as snacks.....have become main meal.So definitely  our digestive system will CRY.

In India people love to eat all types of cuisines and most popular according to me is Chinese.But after having it many people complain of indigestion.Now think of climate of china-COLD.....so they add lots of spices ......ginger ,garlic,chilly a few to name.....in their food in order to produce heat and be warm.But in India during winters the recipe may be fine but in summers,we don't need so many spices as it is already hot.Therefore it will definitely upset many stomachs.So next time don't blame any cuisine...think again about the main reason.Change your mind set and with that your digestive system and have food accordingly and be healthy and happy. 
Now try to take one healthy food(as you say)..apple...take it all the time.....day in day out...two,three times a day.An apple(a day[limited quantity])which is supposed to keep you away from doctor,will take you to a doctor...because of  constipation i.e your digestive system is not working. Or a bowl of spinach regularly for few days and add spinach to what ever you cook.......you will have........well try on your own risk and you will come to know.Even healthy food will become junk or unhealthy.Will you stop eating them....NO...

My point is never label any food or any ingredient as good or bad....but.have them in moderation.
When we visit a doctor...what is recommended....A healthy balanced diet ....yes and with the most important thing...EXERCISE.Take only healthy food and no exercise, the effect will be there but not as much as with exercise.

So to enjoy all kinds of tasty  foods friends- just not  sit in front of T.V. or computer,watch movies and always work in sitting position and nibble your food but we also  have to  move our body as it made that way. Encourage children to have snacks as snacks.Due to work load never change the snack as main meal ,even for yourself. It may be OK for once in a while but never make it a habit.Let kids enjoy their  snacks and ask them to play outside ,of course you too  just don't sit in front of computer or T.V.all the time.Body movement is MUST.

So remove all the junk-ness from your mind....just smile ,eat  ,enjoy and listen......
       kyu ki(because)....... DIGESTIVE TRACK....
           kahay(says)  pukar pukar kay (and asking).....aapsay(you)
              RUN BABY RUN..........