Wednesday, July 29, 2020
Thursday, July 16, 2020
KULJAM SWAROOP SAHEB ...SHRI RAAS ...PRAKARAN - 3 (CH - 1 TO 29) PARNAMJI
SHRI RAJ SHAYAMA JI SADA SAHAAY
श्री राज श्यामा जी सदा सहाय
श्री रास
राग : मारू
RAAG : MARU
1. भूंडा जीव जागजे रे ,
कांई धणी तणे चरण पसाए , तुं भरम उडाडजे रे (टेक ) ||
हे दुष्ट जीव ! अब तू जाग्रत हो जा | प्रियतम धनी के श्रीचरणों की कृपा द्वारा अपनी भ्र्मरूपी निद्रा को त्यागकर अपने आपको ( मूल स्वरूप को ) पहचान ले |
O evil (sinful ) creature (soul)! Now be awake . With the blessings of our beloved lord , you must give up your illusionary sleep (ignorance ) and recognize your true self.
2. आपण निद्रा केम करूं रे , निद्रानो नथी लाग |
भरमनी निद्रा जे करे , कांई तेहनुं मोटुं अभाग ||
अब हम सोते रहेंगे तो काम कैसे चलेगा ? यह समय नींद (अज्ञान ) में पड़े रहने का नहीं है | जो भ्रान्तिके कारण नींद में डूबे रहेंगे उनका यह बड़ा दुर्भाग्य होगा |
Now how will we work if we keep sleeping ? This is not the time to sleep in ignorance . Those who are immersed in sleep due to delusion , will have a great misfortune (i.e. they are unfortunate ) .
3. आ जोगबाई छे आपणी , नहीं आवे बीजी वार |
हाथ ताली दीधे जाये छे , भूंडा का न करे हजी सार ||
यह मानव शरीर दूसरी बार प्राप्त नहीं होगा | एक - एक श्वास के द्वारा यह बीता जा रहा है | इसलिए हे दुष्ट जीव ! अब भी तू सावधान क्यों नहीं होता ?
This human body will not be received second time . It is going away with every breath . Therefore O evil creature (sinful soul )! Why are you still not careful ?
4. धणी रे आपणमां आवियां , भूंडा कां नव जागे जीव |
पेरे पेरे तुने प्रीछव्यो , तुं हजी करे कां ढील ||
प्रियतम धनी हमारे पास पधारे तथापि हे दुष्ट तू सचेत क्यों नहीं होता ? धनी ने तो वारंवार अनेक प्रकार से तुझे समझाया अब तू विलम्ब क्यों कर रहा है ?
Our beloved lord came to us , then too, O evil (sinful ) Why are you not conscious (awake) ? Many times in different ways our lord has explained , then too why are you delaying ?
5. धणिए धनवट जे करी , तुं तां जोने विचारी तेह |
आ पापणीने परहरी , तुं कां न करे सनेह ||
प्रियतम धनी ने जिस प्रकार तुझे स्वीकार किया और तेरी रक्षा की , हे जीव वह तू स्वंय विचार पूर्वक देख | इस दुष्ट माया को छोड़कर अपने प्रियतम धाम धनी के साथ क्यों प्रेम नहीं करता ?
The way in which beloved lord has accepted and protected you , O soul ! you must yourself think about it . Why don't you leave this sinful (evil) illusion (maya) and fall in love with your beloved abode's master ?
6. आपणने तेडवा आवियां , आ दुस्तर माया माहें |
ओलखीने कां ओसरे , भूंडा एम थयो तुं कांए ||
सद्गुरु धाम धनी हम लोगों को बुलाने के लिए परमधाम से इस दुस्तर मायामय संसार में पधारे | उनका परिचय प्राप्त होने पर भी तू किस कारण से उनसे विमुख हो रहा है | हे मूर्ख जीव ! तू ऐसा दुष्ट क्यों हो गया ?
Our spiritual teacher , abode's master came to call us from eternal home to this unconquerable illusionary world . Even on receiving his introduction , for what reasons you are getting away from him . O foolish creature ! Why have you become so evil (unkind ).
7. धणिए आपणसुं जे करी रे , तुं तां जो ने विचारी मन |
कोडी ते हाथथी परी करी , तुने दीधुं छे हाथ रतन ||
धामधनी ने हम पर जो कृपा की है उसे मन से विचार कर देखो | कौड़ी के समान तुच्छ माया को हाथ से छुड़ा कर अखण्ड तारतम ज्ञानरूप अमूल्य रत्न तुझे दिया है |
Think and consider with your mind the kindness (mercy ) which the abode's master has given us . He made you leave this insignificant illusion (maya) , whose value is not worth a penny and gave the invaluable seamless knowledge of Tartam to you .
8. जीवडा तुं धारण केही करे , भूंडा घुट्यो दिन अनेक |
जोवंता जोगवाई गई , भूंडा हजिए तुं कां नव चेत ||
हे जीव ! अज्ञानरुपी निद्राके वश में पड़कर क्यों सोता रहता है ? हे दुष्ट ! बहुत दिन तुने नीद में व्यतीत किए | देखते -देखते यह जीवन निरर्थक व्यतीत हो रहा है , फिर भी तू सावधान क्यों नहीं होता?
O soul ! why do you keep sleeping in control of this ignorant sleep ? O evil creature ! You have spend too many days in this sleep (i.e. being ignorant ) and thus leading a meaning less life , still you are not being careful ?
9. आपण ऊपर अति घणी रे , दया करे छे आधार |
आपणे काजे देह धरया , भूंडा हजिए तुं कां न विचार ||
हमारे प्राणधार सद्गुरु धनी हम पर असीम कृपा करते है | हमारे लिए ही उन्होंने मानव शरीर धारण किया है | हे दुष्ट जीव ! तू अब भी विचार क्यों नहीं करता ?
Lord of our souls , our spiritual teacher bless us infinitely . For us he has worn a human body . O evil creature ! So why don't you still consider ?
10. भरम भूंडा तमे परहरो , जेम थाय अजवालुं अपार |
वचन वालाजी तणे , तुं मूलगां सुख संभार ||
हे जीव ! इस भ्रान्ति और अज्ञान का त्याग कर ले ताकि अन्तरात्मा में धनी के अखण्ड ज्ञान का प्रकाश फैल जाए | प्रियतम धनी के अमूल्य वचनों को ग्रहण करते हुए तू मूल परमधाम के सुखों को याद कर |
O soul ! Give up this delusion and ignorance , so that the light of this seamless wealth of knowledge from our lord , spreads in your consciousness . By accepting the priceless words of our beloved lord , you must try to remember the pleasures of our eternal home .
11. आ वालो ते आवियां , ए सुख तणां दातार |
आपण मांहें तेहज बेठां , जोई अजवालुं संभार ||
अखण्ड सुख देने वाले प्रियतम धामधनी अक्षरातीत इस संसार में (सद्गुरु के रूप में ) आ गए हैं | वे ही हमारे हृदय में बैठे है | तारतम ज्ञान के फैले हुए इस प्रकाश में उन्हें देखकर तू अपने आपको संभाल ले |
Abode's master , our beloved supreme lord , giver of seamless pleasures has come to this world as our spiritual teacher . He is sitting in our hearts . By seeing him in the light of knowledge of Tartam , steady yourself (be dedicated ) .
12. दुरमती तुं कां थयो , हुं तो पाडुं बुंब अपार |
आंहीं आव्या न ओलख्या , पछे केही पेरे मोंह उपाड ||
हे जीव ! तू मन्दमति कैसे बन गया ? मैं तुझे वारंवार पुकार रहा हूँ | धामधनी यहाँ पधारे और तूने उन्हें पहचाना तक नहीं , अब तू परमधाम में उनके समक्ष अपना मस्तक कैसे उठा पाएगा ?
O soul ! How have you become so dull (dumb) ? I am calling you again and again . Abode's master came here and you did not recognize him , now how will you stand before him on reaching eternal home ?
13. आंख उघाडी जो जुए , जीव लीजे ते लाभ अनेक |
आंहीं पण सुख घणां माणिए , अने आगल थाय वसेक ||
यदि अन्तर्चक्षुओं को खोलकर देखेगा तो हे जीव ! तुझे यहाँ (मानव शरीर का सदुपयोग करके ) अधिक लाभ होगा | इस लोक में भी अनेक आध्यात्मिक सुख प्राप्त करले , परमधाम में तो विशिष्ट सुख मिलने ही वाले हैं |
If you see through your wisdom (open your internal eyes - consciousness ) then O soul ! you will have lots of benefits ( by using your human body in right way ) . You should experience many spiritual pleasures in this world , beside getting exceptional pleasures at eternal home .
14. आ अजवालुं जो जोइए , जीव तारतम मोटो सार |
वालाजी ने ओलखे , तो तुं नव मूके निरधार ||
यदि सद्गुरु द्वारा प्राप्त इस ज्ञान के प्रकाश को तू देखेगा तो हे जीव ! तारतम ज्ञान ही एकमात्र सर्वश्रेष्ठ सारतत्त्व है यह तुझे ज्ञात हो जाएगा | इस ज्ञान के द्वारा सद्गुरु की पहचान प्राप्त होने पर तू निश्चित रूपसे उनके चरणकमलों को नहीं छोड़ेगा |
If you see the light of this knowledge given by our spiritual teacher , then O soul! you will come to know that this knowledge of Tartam is one and only ultimate (best) quintessence (the pure and concentrated ) . Through this knowledge when you will receive the true identity of spiritual teacher , you certainly will not leave his feet .
15. वालो वदेसी आवी मल्या , कांई आपणने आ वार |
दुख मांहें सुख माणिए , जो तुं भरमनी निद्रा निवार ||
प्रियतम धनी विदेश (संसार) में आकर इस बार सबसे मिले है | इसलिए उन्हें पहचान कर जब अज्ञानरूपी निद्रा को हटाओगे तभी इस दुःख पूर्ण संसार में भी सुख की अनुभूति होगी |
This time our beloved lord came to this world (abroad -as our original home is paramdham-eternal home ) and met us all . Therefore by recognizing him , when you will leave the sleep of ignorance , then only you will experience pleasure , even in this sorrowful world .
16. आ जोगवाई छे खिण पाणीवल , केटलुं तुंने कहेवाय |
पण अचरज मुने एह थाय छे , जे जाण्युं धन केम जाय ||
यह मानव शरीर पानी के बुल - बुले की भाँति क्षणभंगुर है | तुझे इस सन्दर्भ में कितना कहा जाए ? मुझे आश्चर्य तो इसलिए हो रहा है कि जानकारी होने पर भी सद्गुरुरूपी अखण्ड धन को हाथ से कैसे निकल जाने दिया ?
This human body is ephemeral (short- lived ) like a bubble of water . How many times should you be told about this context ? I am surprised , even after having knowledge and information , How could you let go, the seamless wealth in form of our spiritual teacher (absolute lord).
17. आगल आपण सुं करियुं , ज्यारे अजवाले थई रात |
आ तां वालेजीए वली क्रपा करी , त्यारे तरत थयुं प्रभात ||
जब सद्गुरु थे उस समय हमने क्या किया ? तारतम ज्ञान के प्रकाश में भी रात हो गई थी | अर्थात हमारी जानकारी में ही सद्गुरु अदृश्य हो गए | यह तो हमारे प्रियतम सद्गुरु ने हम पर पुनः कृपा की है कि वे हमारे हृदय में विराजमान हुए और तुरन्त ही ज्ञान का प्रभात हो गया |
What did we do when spiritual teacher was present ? Even in the light of knowledge of Tartam , there was darkness (night) , i.e. spiritual teacher became invisible (disappeared )in our knowledge . It is our spiritual teacher , who again blessed us with his mercy by sitting in our hearts and immediately there was dawn of knowledge (light of knowledge ).
18. एवडी वात देखी करी , ते तां जोयुं तारी द्रष्ट |
हजी तुं भरममां भूलियो , तुंने केटलुं कहुं पापिष्ट ||
इतनी महत्व पूर्ण घटना को तूने अपनी आँखों से देखा है , समझा है , फिर भी अभी तक तू अज्ञान में भटकता फिर रहा है | हे दुष्ट जीव ! अब मैं तुझे कितना समझाऊँ ?
You have witnessed (seen ) such an important event with your eyes , understood it , yet till now you are wandering in ignorance . O evil creature ! Now how should I explain you ?
19. अजवाले वालो ओलख्या , त्यारे पाछल रह्युं सुं |
जाणी बूझीने मूढ थयो , भूंडा एम थयो कां तुं ||
इस ज्ञान के प्रकाश में जब हमने प्रियतम धनी को पहचान लिया तो शेष क्या बचा | तू तो जान - बूझकर मुर्ख बन गया है | हे पापी जीव ! तुम में ऐसा परिवर्तन क्यों आ गया ?
In the light of knowledge , when we have identified our beloved lord , then what else was left to know . You have intentionally become a fool . O sinful soul ! Why did you change ?
20. पेरे पेरे में तुंने कह्युं रे , सुण रे धणीनां वचन |
अधखिण वालो न वीसरे , जो तुं जुए विचारी मन ||
हे जीव ! मैंने तुझे वारंवार अनेक प्रकार से समझाया कि धनी के वचनों को श्रवण कर | यदि तूने इस तथ्य का मन से विचार किया होता तो एक क्षण के लिए भी तू धनी को नहीं भूलता |
O soul ! I have again and again , in different ways asked you to listen to lords words . If you had considered about this fact with your heart , then even for a moment, you would have not forgotten the lord .
21. अनेक वचन तुंने कह्या , मन एकनो करे विचार |
अरध लवे तारो अरथ सरे , भूंडा एवडो तुं कां कहेवराव ||
हे जीव ! सद्गुरु ने तुझे अनेक बातें कहीं हैं | उनपर विचार कर उनमें - से एक तो क्या आधे अक्षर पर भी विचार कर लिया होता तो तेरे सारे काम सिद्ध हो गए होते फिर भी हे दुष्ट ! मुझ से इतना क्यों कहलवाते हो ?
O soul ! Spiritual teacher has told you many things . Think (consider ) about them . Even if you had considered half a letter , than too , all your work would have been accomplished (desires fulfilled ) . Then too O evil creature ! Why do you make me say so much ?
22. हवे रे तुंने हुं जे कहुं , ते तुं सांभल द्र्ढ करी मन |
पचवीस पख छे आपणां , तेमां झीलजे रात ने दिन ||
अभी मैंने तुझे जो कुछ भी कहा उसे मन को दृढ़ करके श्रवण कर | परमधाम के पच्चीस पक्ष हमारे हैं | तू उन्हीं के मध्य रात -दिन आनन्द पूर्वक विहार कर ||
Whatever I told you , just now , make your mind firm and listen . All the twenty - five sects of eternal home are ours . Day and night you should enjoy its pleasures by being in it ( through mindfulness - being aware ) .
23. ए मांहेंथी रखे नीसरे , पल मात्र अलगो एक |
मननां मनोरथ पूरण थासे , उपजसे सुख अनेक ||
इन पच्चीस पक्ष (परमधाम ) से तु अपनी सुरता को एक क्षण के लिए भी पृथक मत कर | तेरे मन के सब मनोरथ पूर्ण होंगे और तुझे धाम के अनन्त सुख प्राप्त होंगे |
Not for a moment separate your mindfulness ( awareness...soul )from these twenty - five sects ( eternal home ) . All your desires will be fulfilled and will receive eternal happiness of eternal home .
24. साख्यात तणी सेवा कर रे , ओलखीने अंग |
श्रीधाम तणा धणी जाणजे , तुं तां रखे करे तेमां भंग ||
हे जीव ! सद्गुरु के स्वरूप को पहचान | उन्हें साक्षात् धामधनी समझकर उनपर श्रद्धा रख और उनकी सेवा में कमी न आने दे |
O soul ! Recognize the true form of spiritual teacher . Consider him as the abode's master in person , have faith ( devotion ) on him and there should be no lack of service towards him .
25. मुखथी सेवा तुंने सी कहुं , जो तुं अंतर् आडो टाल |
अनेक विध सेवा तणी , तुंने उपजसे ततकाल ||
हे जीव ! सेवा के विषय में मौखिक उपदेश देते हुए मैं तुझे क्या कहूँ | यदि तु अन्तरात्मा से अज्ञान का आवरण दूर करेगा अर्थात भ्र्म मुक्त होगा तो अनेक प्रकार की सेवाओं के भाव तेरे हृदय में तत्काल प्रकट होंगे |
O soul ! What should I tell you while giving oral sermon about service . If you remove the cover of ignorance from your inner soul (consciousness ) i.e. when you are free of delusion then the expressions of many types of services will be revealed in your heart immediately .
26. पहेले फेरे आपण आवियां , ते तो वाले कह्युं छे विवेक |
ते तां लाभ लईने जागियां , हवे आपण करूं रे विसेक ||
प्रथम अवतरण (व्रज और रास ) में हम लोग (गोपियों के रूप में ) आए थे | इसका विस्तारपूर्वक वर्णन हमारे प्रियतम सद्गुरु ने किया है | उस समय थोड़ा लाभ लेकर हम क्षण मात्र के लिए परमधाम में जाग गई थी | (फिर इस ब्रह्माण्ड में आई ) अब इस जागनी के ब्रह्माण्ड में उस से भी अधिक लाभ लेना है |
At the time of first incarnation (vraj and raas ) we came as gopi (lovers of krishna) . Its detailed description has been given by our beloved spiritual teacher . At that time by taking little benefit , we woke up in our eternal home for a moment . (Then came to this universe ) . Now in this universe (Jagni universe - place for awakening ) more benefit has to be taken .
27. पहेले फेरे थयूं आपणने , गौपद वछ संसार |
एणे पगले चालिए , जो तुं पहेलो फेरो संभार ||
प्रथम अवतरण में व्रज से रास की ओर जाते समय हमें यह संसार गाय के बछड़े के चरण - चिह्न पर भरे हुए पानी के समान तुच्छ लगता था | हे जीव ! उस प्रसंग को तू याद कर | अब भी हमें उसी मार्ग पर चलना है |
During the first incarnation , while going from Vraj to Raas , we felt this world insignificant as calf's foot prints full of water . O soul ! Try to remember that episode . Now also we have to walk on the same path .
28. एटला माटे आ अजवालुं , वालेजीए कीधुं आ वार |
नरसैयां वचन प्रगट कीधां , कांई व्रज तणा विचार ||
इसलिए सद्गुरु ने इस बार भी उस मार्ग को प्रकाशित किया है | व्रज की इन बातों पर विचार करने के लिए सद्गुरु ने भक्त नरसी मेहता के वचनों द्वारा भी हमें स्पष्टता पूर्वक समझाया है |
Therefore , this time also , our spiritual teacher has lighted (revealed ) the same path . To believe and consider these talks of vraj , spiritual teacher has also explained clearly to us through the words of devotee Narsi Mehta .
29. कहे इन्द्रावती नरसैयां वचन , जो जोइए करीने चित |
धणिये जे धन आपियुं , कांई करी आपण ने हित ||
इन्द्रावती कहती है , हे सुन्दरसाथ जी ! यदि हम नरसी मेहता के वचनों को एकाग्र चित होकर सुनेंगे तो स्पष्ट होगा कि सद्गुरु धनी ने तारतम रुपी धन देकर हम पर अत्यधिक उपकार किया है |
Indravati says , O dear friends (sundersathji ) ! If we listen to the words of Narsi Mehta with concentration , then it will be clear that by giving the seamless wealth of Tartam , spiritual teacher , our lord has done excessive favor to us .
PARNAMJI
Friday, June 26, 2020
KULJAM SWAROOP SAHEB ...SHRI RAAS ...PRAKARAN - 2 ( CH - 1 TO 22 ) PARNAMJI
SHRI RAJ SHAYAMA JI SADA SAHAAY
श्री राज श्यामा जी सदा सहाय
श्री रास
1. माया गई पोतने घेर , हवे आतम तुं जाग्यानी केर |
तो मायानो थयो नास , जो धणिए कीधो प्रकाश ||
माया अपने स्थान पर चली गई अर्थात माया के गतिरोध दूर हो गए | हे आत्मा !अब तु जागृत होने का प्रयत्न कर , अब तो सद्गुरु ने अन्तर हृदय को प्रकाशित कर माया का नाश कर दिया है |
Illusion (maya) has gone back i.e. trouble from illusion has been stopped . O soul ! Now you must try to awake , as the spiritual teacher has enlightened the heart (consciousness) , and thus destroyed illusion .
2. केम जाणिए माया गई ,अंतर जोत ते प्रकट थई |
हवे आतम करे कांई बल , तो वाणी गांऊ नेहेचल ||
माया लुप्त हो गई है यह किस प्रकार जाना जा सकता है ? ( क्योंकि ) अन्तरात्मा में ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित हो चुकी है | अब आत्मा थोड़ा - सा प्रयत्न करे तो मैं अखण्ड वाणी का गायन करुँ |
Illusion has vanished , How can this be known ? Because consciousness has been lit by the light of knowledge . Now if the souls make a little effort , then I will narrate this divine speech (seamless wealth).
3. लघु दीरघ पिंगल चतुराई , एह तो किवनी छे बडाई |
एनो अरथ हुं जाणुं सही , पण आ निधमां ते सोभे नहीं ||
ह्रस्व दीर्घ (लघु - गुरु ) और पिंगल शास्त्र (छन्द शास्त्र ) की निपुणता तो कवियों के लिए महत्वपूर्ण है | उसके यथार्थ को भी मैं भली -भाँति जानता हूँ , किन्तु यह अखण्ड वाणी रुपी निधि में शोभा नहीं देता |
The importance and knowledge of short /long speech and of Pingal shastr (chhand shastr - prosody ) is necessary for a poet to become an expert . This truth is well- known to me , but this method is not good to be used to describe the seamless wealth through divine speech .
4. मारे तो नथी कांई किवनुं काम , वचन कहेवा मारे धनी श्री धाम |
जे आंहीं आवीने कह्यां , गजा सारूं मारा चितमां रह्यां ||
किसी कवि की भाँति कविता करना मेरा काम नहीं है | मुझे तो अपने धाम धनी के वचनों का वर्णन करना है | ये वचन सद्गुरु धनी ने इस ब्रह्माण्ड में आकर मुझे कहे और अपनी बुद्धि के अनुसार मैंने उनको चित्त में ग्रहण किया |
My work is not to narrate a poem like a poet . I have to describe the sacred words of my abode's master . These words were said to me by our spiritual teacher , our lord when he came to this universe and I received these words in my mind , according to my intelligence .
5. साथ आगल कहीस हुं तेह , पहेला फेराना सनेह |
धणिए जे कह्यां अमने , सांभलो साथ कहुं तमने ||
प्रथम अवतरण (व्रज लीला )के प्रेम और स्नेह की बातें मैं अब धाम की सब अंगनाओं के समक्ष कहता हूँ | हे सुन्दरसाथजी ! जो वचन सद्गुरु धनी ने स्वंय मुझे कहे हैं उनको आप सुनिए |
Now I will tell about the chats of love and friendship of the first incarnation (vrijlila), in front of all the souls (consort) of eternal home . O divine souls ! listen to the words which spiritual teacher , our lord himself said to me .
6. तमे जोये ग्रहजो द्रढ मन करी , हुं तमने कहुं फरी -फरी |
साथ सकल लेजो चित धरी , हुं वालोजी देखाडुं प्रकट करी ||
हे साथ जी !आप इन वचनों को दृढ़ता पूर्वक हृदयंगम कीजिए | मैं आपको वारंवार आग्रह पूर्वक कहता हूँ | आप सभी इन वचनों को हृदय में धारण कीजिए | मैं प्रियतम सद्गुरु धनी के साक्षात् स्वरूप का दर्शन करवा रहा हूँ |
O dear friends ! Take these words firmly in your heart . I insist and say this again and again . All of you must hold these words in your heart . I am getting to see our beloved spiritual teacher , our lord as a person .
7. श्री देवचन्द्र जी लागुं पाय , जैम आ दुस्तर जोपे ओलखाय |
दई प्रदखिणा करूं परणाम , जेम पहुंचे मारा मननी हाम ||
मैं सद्गुरु श्री देवचन्द्र जी के चरणों में प्रणाम करता हूँ ताकि इस दुस्तर संसार को अच्छी तरह पहचान सकूं , इसीलिए मैं उनकी परिक्रमा करते हुए उन्हें प्रणाम करता हूँ कि मेरे मनकी अभिलाषाएँ पूर्ण हो |
I bow in front our spiritual teacher Shri Devchanderji , so that I am able to recognize this poor , unconquerable world , that's why while circumambulating (revolve round ) I bow to him , so that all desires of my mind are fulfilled .
8. जेटली सनन्ध कही छे तमे , ते द्रढ करी सर्वे जोईए अमे |
लीला तमे कही अपार , तेह तणो नव लाधे पार ||
हे सद्गुरु ! आपने जो कुछ यथार्थ ( तारतम ज्ञान द्वारा ) कहा है मैंने उसे दृढ़ता पूर्वक ग्रहण किया | आपने तो धामधनी की अखण्ड लीलाओं का अपरिमित वर्णन किया है कोई भी इसका पार ( अन्त ) नहीं पा सकता |
O spiritual teacher ! What ever truth ( according to knowledge of Tartam ) you have said , I have firmly accepted it . You have given the limitless description of the seamless performances of the supreme lord , of which no one can know the limit (end).
9. चौद भवन माया अंधार , पार नहीं मोटो विस्तार |
तमने पूछुं समरथ सार , हुं केणी पेरे करूं विचार ||
चौदह लोक ब्रह्माण्ड में माया (अज्ञान ) का अन्धकार फैला हुआ है | इसका क्षेत्र इतना विस्तृत है कि इसका पार पाना कठिन है | हे सर्व शक्तिमान धनी ! मैं आपको विनयपूर्वक निवेदन करता हुं कि इसका पार पाने के लिए किस प्रकार विचार किया जाए |
There is darkness of ignorance (maya) in all the fourteen worlds of this universe . The area in which it has spread is so vast that its limit is difficult to be known . O powerful lord ! I humbly request you to help us to have the idea to know its limit .
10. तमे तारतमना दातार , अजवालुं कीधुं अपार |
साथ तणां मनोरथ जेह , सखे पूरण कीधां तेह ||
हे सद्गुरु ! आप तो अखण्ड तारतम ज्ञान के दाता है | जिसके द्वारा अपार (अनन्त ) प्रकाश फैल गया है | सभी सुन्दरसाथ की मनोकामनाएँ आपने पूर्ण की हैं |
O spiritual teacher ! You are the giver of this seamless wealth which is in form of Tartam , through which this boundless light has spread . You have fulfilled all the wishes and desires of all the divine souls (sundersath).
11. तारतम तणे अजवास , पूरण मनोरथ कीधां साथ |
तमतणे चरण पसाये , जे उतकंठा मनमा थाय ||
दिव्य तारतम ज्ञान के प्रकाश द्वारा आपने हमारे समस्त मनोरथ पूर्ण किए हैं | अब आपके चरणों के प्रताप (कृपा ) द्वारा जो भी उतकंठा मन में उत्प्न्न होगी वह भी पूर्ण हो जाएगी |
With the divine light of knowledge of Tartam , you have fulfilled all our desires . Now with your blessings , any kind of longing (yearning) , which arise in our mind will be completed .
12. जेटली मनमां उपजे वात , ते सहु आतम पूरे साख |
मन जीवने पूछे जेह , त्यारे जीव सहु भाजे संदेह ||
मेरे मन में जितनी शङ्काएँ उत्पन्न होती है उन सब की साक्षी मेरी आत्मा देती है | मन जीव को जो कुछ पूछता है उसका समाधान जीव द्वारा होता है |
My soul is the witness for all the doubts which arise in my mind . Whatever mind asks the soul , its solution is given by the soul .
13. ए निध बीजे कोने न अपाय , धणी विना कोने सामुं न जोवाय |
एने अजवाले थये सुं थाए , आ पोहोरामां धणी ओलखाय ||
अखण्ड ज्ञानमय यह निधि अन्य किसी (मायावी जीव ) को नहीं दी जा सकती और सद्गुरु धनी के अतिरिक्त अन्य कोई इसका दाता भी हमारे समक्ष नहीं है | इस तारतम ज्ञान के अखण्ड प्रकाश में क्या नहीं हो सकता ? इसी जीवन में धामधनी और माया दोनों का परिचय प्राप्त हो सकता है |
This seamless wealth of knowledge cannot be given to any other creature (illusionary creature) and beside spiritual teacher , our lord , no one can be its giver . What cannot happen in this seamless light of knowledge of Tartam ? One can get introduction of both - abode's master and illusion (maya ) in this life .
14. आप तणी पण खबर पडे , घर पर आतम रुदे चढे |
ए अजवालुं ज्यारे थयुं , त्यारे वली पाछुं सुं रह्युं ||
तारतम ज्ञान के द्वारा अपने मूल स्वरूप का परिचय स्वयं प्राप्त हो जाएगा | मूल घर (परमधाम ) तथा धामधनी का स्मरण हृदय में प्रवेश करेगा | जब ये सब ( स्वयं परमधाम तथा परमात्मा स्वरूप ) प्रकाशित होंगे तो फिर जानने के लिए बाकी क्या रह जाएगा ? अर्थात इसके जानने पर सब कुछ जाना जा सकता है |
With the knowledge of Tartam , we will know our true form ( identity ). Remembrance of our eternal home and abode's master will enter our hearts . When all this (own eternal home and form of supreme lord ) is revealed then , What else is left to be known ? i.e. by knowing them everything will be known .
15. एसुं माया करे बल , फेरवे कल करे विकल |
अजवालामनं ना रहे चोर , जागतां नव चाले जोर ||
यह माया अपने बल से क्या कर सकती है | वह युक्तिपूर्वक सद्बुद्धि को दुर्बुद्धि में अर्थात शान्ति को अशान्ति में बदल सकती है | जिस प्रकार प्रकाश में चोर का जोर नहीं चलता उसी प्रकार जागृत होने पर माया की शक्ति काम नहीं कर सकती |
What can this illusion (maya) do . With its cleverness (tactics ) it can change good sense to bad sense i.e. peace into disturbance . As a thief is unable to do anything in light same way when one is awaken , power of illusion has no effect .
16. जदीपे जीते विधाए , पण एने अजाण्युं न जाय |
ज्यारे वालोजी साहे थाय , झरव मारे त्यारे मायाय ||
यद्यपि विद्या के प्रभाव द्वारा माया को जीता जा सकता है | तथापि उसका प्रभाव पूर्णरूपेण नष्ट नहीं होता अर्थात माया विद्वानों को भी प्रभावित करती है | जब सद्गुरु धनी की कृपा होगी तब माया कुछ नहीं कर पाएगी | यधपि संसार में बहुत - सी विद्याएँ हैं किन्तु उनसे अज्ञेय (परमात्मा ) नहीं जाना जाता | जब सद्गुरु की कृपा होगी तब माया दूर होगी और परमात्मा प्रकट होगें |
Though with the effect of learning , one can win illusion (maya ) , then too its (maya ) effect cannot be destroyed completely i.e. illusion has its effect on scholars (highly qualified person ) also . When there is mercy from our lord , our spiritual teacher , then illusion cannot do anything . Though there are many forms of learning in this world , but we cannot know about the unknowable (lord) from them . When there will be mercy from spiritual teacher then illusion (maya) will go away and lord will appear .
17. ते माटे तमे सुण जो साथ , एक कहुं अनुपम वात |
चरचा सुण जो दिन ने रात , आपण ने त्रूठा प्राणनाथ ||
इसलिए हे सुन्दरसाथ जी ! आप सुनिए , मैं एक अनुपम बात कहता हूँ , आप दिन - रात धनी की चर्चा सुनें | क्योंकि प्राण प्रियतम सद्गुरु धनी हम पर प्रसन्न होकर वाणी की वर्षा कर रहे हैं |
For this reason , O friends (sundersath ) ! Please listen , I will tell you a very unique and important message i.e. day and night you must listen to lords divine talk . Because beloved lord of our souls , our spiritual teacher , is giving this divine talk to us as his blessings .
18. वचन कह्यां ते मनमां धरो , रखे अधखिण पाछा ओसरो |
आ पोहोरो छे कठण अपार , रखे विलम्ब करो आ वार ||
हे ब्रह्मात्माओ ! सद्गुरु धनी के कहे हुए वचनों को हृदय में ग्रहण कीजिए | इस कार्य में आधे क्षण के लिए भी विलम्ब मत कीजिए | यह समय बड़ा ही कष्टप्रद (परीक्षा की घड़ी ) है | इसलिए इस अमूल्य समय का लाभ लेने में विलम्ब करना उचित नहीं है |
O divine souls ! Take the words of spiritual teacher by your heart . Don't waste time ( not even half a second i.e. a single moment ) and delay this work . These times are very annoying ( as this is exam time ) . Therefore take benefit (advantage ) of this priceless ( invaluable ) time , as delay will not be advisable (suitable) .
19. आ जोगवाई छे जो धणी , साहे आपणे थया धणी |
बेठां आपण माहें कहे , पण साथ मांहें कोई विरलो लहे ||
यह मानव शरीर (आत्म जागृति के लिए ) अमूल्य अवसर के रूप में प्राप्त हुआ है और प्रियतम सद्गुरु धनी भी हमारी सहायता के लिए तत्प्र हैं | वे मेरी अन्तरात्मा में बैठकर बोल रहे हैं परन्तु सुन्दरसाथ में से विरले ही उनके वचनों को ग्रहण कर रहे हैं |
This human body has been received as a priceless opportunity (for self - awakening ) and our beloved lord is also eager to help us . He (lord) is sitting in my consciousness , speaking and guiding , but very few and rare souls are receiving his words .
20. साथ माहें अजवालुं थयुं , पण भरम तणुं अंधारूं रह्युं |
ते टाल्यानो करूं उपाय , तो मनोरथ पूरण थाय ||
ब्रह्मात्माओं के बीच तारतम का दिव्य प्रकाश तो फैल गया किन्तु भ्र्म का पट दूर न होने के कारण अन्धकार (अज्ञान ) पूर्ण रूप से नहीं हटा | इस को दूर करने के लिए मैं युक्ति सोच रहा हूँ ताकि समस्त सुन्दरसाथ के मनोरथ पूर्ण हो जाएँ |
Though divine light of knowledge of Tartam has spread among divine souls , but due to septum of confusion (illusion) , darkness of ignorance still prevails . I am thinking of an idea to remove this , so that all the wishes (desires ) of all the friends (divine souls ) is fulfilled .
21. जे मनोरथ मनमां थाय , ततखिण कीजे तेणे ताय |
आ जोगवाई छे पाणीबल , आपण करी बेठा नेहेचल ||
सत्यकर्म करने की अभिलाषा (इच्छा ) मन में उतपन्न हो जाए तो उसे उसी क्षण पूर्ण करने का प्रयत्न करना चाहिए , क्योंकि यह मानव शरीर क्षण भङ्गुर ( पानी के बुलबुले के समान ) है और हम इसे अखण्ड मान बैठे है |
If the desire to do some good deed (piety ) comes in one's mind then at that very moment effort should be made to complete it , because this human body which we are thinking as immortal is actually ephemeral (short - lived ) , like a bubble of water .
22. नेहेचल जोगबाई नहीं एणे ठाम , अधखिणमां थाये कै काम |
इन्द्रावती कहे आ वार , निद्रा नव कीजे निरधार ||
यह नश्वर शरीर इस संसार में अखण्ड और अविनाशी नहीं है | यहाँ एक क्षण में ही कई घटनाएँ घटती हैं | इसलिए इन्द्रावती कहती है कि अब तो निश्चय करके अज्ञानी रुपी निद्रा को छोड़िए |
In this world , this mortal body is not integral and indestructible . Here lots of events take place in one moment . Therefore Indravati says that now with determination make an effort and leave this sleep of ignorance .
PARNAMJI
x
Subscribe to:
Posts (Atom)




